Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

5 स्कूलों में 12 इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल विद्यार्थियों को समर्पित

Kulwant Singh Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबजादा अजीत सिंह नगर , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 27, 2026, 18:16 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार जन-कल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं और चुनावों के दौरान किए गए वादों और गारंटियों को एक-एक करके पूरा किया जा रहा है। इससे आगे बढ़ते हुए 10 लाख रुपये तक की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की शुरुआत भी की गई है, जो अपने आप में देश की एक अनूठी योजना है।

यह प्रकटावा मोहाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री कुलवंत सिंह ने आज विभिन्न स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों की शुरुआत करते हुए कही। उन्होंने बताया कि मोहाली क्षेत्र के 22 सीनियर सेकेंडरी और हाई स्कूलों में 50 इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल लगाने की मुहिम के तहत बीते दिनों 5 स्कूलों में 12 पैनल विद्यार्थियों को सौंपे गए थे, जबकि आज 5 अन्य स्कूलों में भी 12 पैनल समर्पित कर दिए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि सरकारी हाई स्कूल फेज-5 में 2 एल ई डी, एस.ओ.ई. फेज-11 में 4 एल ई डी, हाई स्कूल सनैटा में 2 एल ई डी, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोबिंदगढ़ में 2 एल ई डी तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव मनौली में 2 एल ई डी लगाए गए हैं। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को समय के अनुरूप बनाने और पढ़ाई में रुचि बढ़ाने के लिए इंटरैक्टिव पैनल लगाए जा रहे हैं, जिससे वे आधुनिक तरीकों से शिक्षा प्राप्त कर सकें और भविष्य में पंजाब तथा देश की तरक्की में अपना योगदान दे सकें। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और ये प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया गया है। अस्पतालों में आवश्यक स्टाफ की भर्ती, जरूरी सुविधाओं की पूर्ति तथा मोहल्ला क्लीनिकों की स्थापना की गई है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों का मुफ्त इलाज और परीक्षण किया जाता है तथा आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त प्रदान की जाती हैं।

इस मौके पर प्रभजोत कौर (जिला प्रधान), अन्नू बब्बर (जिला कोऑर्डिनेटर, युद्ध नशों के विरुद्ध), शरणजीत कौर (ब्लॉक प्रधान), हरमेश सिंह कुंबड़ा, जसपाल सिंह मटौर, गुरपाल सिंह, सुरिंदर सिंह शिंदा, अकबिंदर सिंह गोसल (चेयरमैन), अमरजीत सिंह, तरुणजीत सिंह (ब्लॉक प्रधान), विक्रम संधू, स्वर्ण लता, अवतार सिंह मौली बैदवान, गुरदेश सिंह सरपंच, रूप चंद सनैटा, रमेश्वर सनैटा, जगजीत सिंह गोबिंदगढ़, कर्मा पुरी सरपंच, कुलवीर सिंह मनौली, निर्मल सिंह कुरड़ी और तरलोचन सिंह मटौर सहित अन्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Kulwant Singh Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD