Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

मन संसार से नहीं केवल परमात्मा से जुड़ने पर ही स्थिर होता है

Sant Nirankari Mission, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 27, 2026, 15:06 IST

मन कोई 10-20 नहीं हर इन्सान में केवल एक ही मन होता है इन्सान चाहे तो इसे संसार में लगा ले या सत्गुरू के चरणों में लगा ले। संसार का स्वभाव परिवर्तनशील है इसमें हर पल बदलाव आते रहते हैं जिस कारण इन्सान का मन स्थिर नहीं होता लेकिन जो इन्सान अपने मन को सत्गुरू के चरणों में आकर परमात्मा की जानकारी प्राप्त करके इसके साथ जोड़ लेता है तो उसके मन में भी स्थिरता आ जाती है क्योंकि सारे ब्राहमण्ड में केवल ब्रहम ही सत्य है जिसमें आज तक कभी भी कोई बदलाव न तो हुआ है और न ही आगे हो सकता है इसलिए परमात्मा के साथ जुडने से इसे अपने मन में बसाने से मन में स्थिरता आ जाती है, दुनियां में और कोई साधन नहीं है जिससे हर परिस्थिति में इन्सान की एक ही मनोस्थिति हो।

ये उद्गार आज यहां सैक्टर 30 में सन्त निरंकारी सत्संग भवन में हुए निरंकारी सत्संग में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए जोधपुर राजस्थान के ज़ोनल इन्चार्ज श्री हरिमोहन गहलोत जी ने व्यक्त किए। श्री गहलोत जी ने भक्त कबीर जी के एक दोहे का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार दीपक में जब तक तेल होता है तब तक वह जलता है ज्योंही तेल खत्म हो जाए तो दीपक बुझ जाता है और बुझ हुए दीपक को कोई रखने के लिए तैयार नहीं होता इसी प्रकार इन्सान के अन्दर भी एक ही चेतना होती है जितनी देर तक यह चेतना शरीर में होती है इन्सान चल फिर रहा है, खा-पी रहा है बोल-सुन रहा है, सुख-देख का अनुभव कर पा रहा है लेकिन ज्यों ही चेतना शरीर से निकल जाती है तो शरीर के सभी अंग आंख, नाक, कान, मुंह, हाथ, पैर आदि होते हुए भी ये काम करना बन्द कर देते हैं और घर के लोग भी फिर उस शरीर का ज्यादा समय तक घर में रखने के लिए तैयार नहीं होते, सगे-सम्बन्धी और धन दौलत सब यहीं रह जाता है इन्सान को अकेले ही जाना पड़ता है।

जो वर्तमान सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की शरण में आकर मन्जिल को प्राप्त कर लेते हैं उनका लोक भी सुखी और परलोक भी सुहेला हो जाता है। मन जो दुखों का कारण बना होता है वही मन फिर सुखों का कारण बन जाता है। इससे पूर्व यहां अनेक वक्ताओं ने सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा दिए गए ब्रहमज्ञान से  जीवन-यात्रा को सुखमयी तरीके से चलाने बारे अपने अपने भाव व्यक्त किए तथा यहां के संयोजक श्री नवनीत पाठक जी ने एवं श्री एन के गुप्ता जी ने श्री गहलोत जी का यहां आने पर सारी साधसंगत की ओर से धन्यवाद व स्वागत किया ।

 

Tags: Sant Nirankari Mission , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD