Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

पंजाब सरकार ने 4 सालों में ऐतिहासिक फैसले लेकर हर क्षेत्र में किए क्रांतिकारी बदलाव : पवन कुमार टीनू

चेयरमैन पंजाब राज्य सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक ने ‘शानदार 4 साल भगवंत मान दे नाल ’ मुहिम के तहत लोगों के साथ किया सीधा संवाद

Pawan Kumar Tinu, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आदमपुर/जालंधर , 26 Mar 2026

Last updated on: Mar 27, 2026, 10:58 IST

चेयरमैन पंजाब राज्य सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक पवन कुमार टीनू ने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले लेकर क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के 4 साल पूरे होने पर चलाई जा रही मुहिम ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल ’ के तहत यहां नहर कॉलोनी, आदमपुर में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए चेयरमैन पवन कुमार टीनू ने कहा कि सूबा सरकार ने सत्ता में आने से पहले लोगों से किए हर वादे को पूरा करके दिखाया है।

उन्होंने कहा कि मान सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचे समेत अन्य प्रमुख क्षेत्रों की सूरत बदलकर रख दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा डेरा सच्चखंड बल्लां के पास श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र बनाने का वादा भी जल्द पूरा किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि इस केंद्र के लिए जमीन का काम पहले ही पूरा हो चुका है और लेआउट प्लान भी तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। श्री टीनू ने कहा कि पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार किए हैं। 

आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से जहां लोगों को मुफ्त बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, वहीं पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया गया है। 

पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों का बुनियादी ढांचा मजबूत करने के साथ-साथ इन स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों जैसी अत्याधुनिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जहां ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम चलाकर नशे के कारोबारियों पर बड़े पैमाने पर शिकंजा कसा गया है, वहीं युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए खेल बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया गया है।

चेयरमैन ने कहा कि राज्य के युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा किए गए है और बिना किसी पक्षपात व सिफारिश के 65,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई है। श्री टीनू ने कहा कि पंजाब सरकार ने सड़कों, पुलों समेत अन्य बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

चेयरमैन ने कहा कि मान सरकार ने ‘मांवा-धीया सत्कार योजना’ शुरू करके महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। इसके अलावा सूबे के 90 प्रतिशत परिवारों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। इस मौके पर इलाके के लोग भारी संख्या में मौजूद थे और उन्होंने सरकार की नीतियों व हलके के विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

 

Tags: Pawan Kumar Tinu , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD