Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईपीएल मैच के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए पुख्ता प्रबंध बेहद जरूरी: गुरमीत सिंह मीत हेयर

मीत हेयर और दीपक बाली ने पंजाब किंग्स–गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाले आईपीएल मैच की तैयारियों का लिया जायजा

Meet Hayer, Deepak Bali, Komal Mittal, Mullanpur, New Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) , 26 Mar 2026

Last updated on: Mar 26, 2026, 18:02 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)–2026 के तहत 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाले मैच के मद्देनजर पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के नवनियुक्त सचिव एवं लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर और पीसीए के उप प्रधान दीपक बाली ने आज मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ स्थित क्रिकेट स्टेडियम का दौरा किया।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर, मोहाली कोमल मित्तल और एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने अन्य अधिकारियों के साथ स्टेडियम के विभिन्न ब्लॉकों, बैठने की व्यवस्थाओं, स्टेडियम तक पहुंचने वाले मार्गों, पार्किंग सुविधाओं तथा सुरक्षा उपायों का विस्तृत निरीक्षण किया। इसके साथ ही भीड़ के सुचारु प्रबंधन के महत्वपूर्ण मुद्दे पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, ताकि लोगों को क्रिकेट का निर्बाध और बेहतर अनुभव प्रदान किया जा सके।

हर पहलू से पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए मीत हेयर ने कहा कि मैचों का सुचारु और सुव्यवस्थित आयोजन अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इससे पंजाब महत्वपूर्ण मैचों के मेजबान के रूप में उभरकर सामने आएगा और भविष्य में भी राज्य में प्रतिष्ठित टूर्नामेंट आयोजित किए जा सकेंगे। उन्होंने इस वर्ष के अंत में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (हॉकी) की मेजबानी के लिए पंजाब के चयन का भी उल्लेख किया।

सिविल और पुलिस प्रशासन के बीच पूर्ण समन्वय की वकालत करते हुए पीसीए के उप प्रधान दीपक बाली ने कहा कि 31 मार्च को होने वाले मैच के अलावा स्टेडियम में तीन अन्य मैच भी आयोजित किए जाएंगे, जो पंजाब सरकार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आगे कहा कि समय के साथ यह स्टेडियम विश्व के नक्शे पर प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों के केंद्र के रूप में उभर रहा है।

 

Tags: Meet Hayer , Deepak Bali , Komal Mittal , Mullanpur , New Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD