Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें

 

कोमल मित्तल ने एस.आई.आर.-2026 के कार्यों की समीक्षा की

Komal Mittal, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, SAS Nagar, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 09, 2026, 16:48 IST

जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त कोमल मित्तल ने आज स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.)-2026 के अंतर्गत जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित दैनिक ऑनलाइन समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की तथा विभिन्न गतिविधियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि जिले में अब तक 31.31 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि 11 मतदान केंद्रों पर 90 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन हो चुका है, जबकि 7 मतदान केंद्रों पर 80 से 90 प्रतिशत तक कार्य पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त 2 मतदान केंद्रों पर डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को निर्देश दिए कि वे शेष कार्य में तेजी लाते हुए एस.आई.आर.-2026 की प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) की भी समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1,200 से अधिक है, वहां भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नए मतदान केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाए, ताकि मतदाताओं को बेहतर एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.)-2026 से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर, पूर्ण पारदर्शिता, दक्षता एवं शुद्धता के साथ संपन्न किए जाएं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-उप जिला निर्वाचन अधिकारी गीतिका सिंह, एस.डी.एम. खरड़ गुरमीत सिंह, निर्वाचन तहसीलदार हरप्रीत कौर तथा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Komal Mittal , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , SAS Nagar , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD