Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर गणना फार्मों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण करने वाले गढ़शंकर के दो बीएलओ को राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिला प्रशंसा पत्र आशिका जैन ने एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक दोआबा, माझा और मालवा के 12 जिलों को प्रधानमंत्री मोदी की ₹5,470 करोड़ की विकास सौगात : केवल सिंह ढिल्लों मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जरूरतमंदों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: सुखवीर सिंह 1 सितंबर से सभी सरकारी विभागों में बंगाली भाषा अनिवार्य : सुवेंदु अधिकारी संसद सत्र में गरमाई सियासत, विपक्ष पर बीजेपी का हमला पंजाब सरकार ने मुफ़्त तीर्थयात्रा योजना का विस्तार करते हुए तीन नए तीर्थयात्रा रूट जोड़े : अरविंद केजरीवाल

 

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा के 'टोस्टर' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें कब होगी स्ट्रीम?

Rajkummar Rao, Sanya Malhotra, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Toaster, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Mar 2026

Last updated on: Mar 26, 2026, 15:09 IST

फिल्मी दुनिया में अब ऐसी कहानियों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है, जो मामूली कहानी को भी अनोखे अंदाज में पेश करती हो। इसी कड़ी में अब एक नई फिल्म दर्शकों के सामने आने वाली है, जो अपने दिलचस्प कॉन्सेप्ट के कारण चर्चा में है। दरअसल, अभिनेता राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'टोस्टर' की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है।

'टोस्टर' के मेकर्स ने घोषणा की है कि यह फिल्म 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'टोस्टर' एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसमें हंसी के साथ-साथ अजीब और चौंकाने वाली घटनाएं भी देखने को मिलेंगी। खास बात यह है कि यह राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा के प्रोडक्शन हाउस 'कम्पा फिल्म' की पहली फिल्म है।

प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी नई शुरुआत को लेकर पत्रलेखा ने कहा, ''यह मेरे लिए एक बहुत ही खास अनुभव है। नेटफ्लिक्स के साथ इस सफर की शुरुआत करना गर्व की बात है, क्योंकि यह प्लेटफॉर्म हमेशा अलग और नई तरह की कहानियों को सामने लाता है। 'टोस्टर' की कहानी मुझे काफी अलग लगी, क्योंकि इसमें ऐसी परिस्थितियों में भी हंसी दिखाई गई है, जहां आमतौर पर लोग तनाव में दिखते हैं।''

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें राजकुमार राव एक ऐसे व्यक्ति के किरदार में है, जो बहुत कंजूस है। वह एक शादी में कपल को टोस्टर गिफ्ट करता है, लेकिन जब उसको पता चलता है कि वो शादी अब टूट गई है तो वह टोस्टर को वापस लेने के लिए उनके घर चला जाता है, जहां जमकर बवाल करता है। वह टोस्टर को वापस पाने के लिए कई तरीके आजमाता है।

फिल्म की कास्ट भी काफी दमदार है। इसमें राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा के अलावा अभिषेक बनर्जी, अर्चना पूरन सिंह, फराह खान, जितेंद्र जोशी, उपेन्द्र लिमये और सीमा पाहवा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। निर्देशक विवेक दास चौधरी इस फिल्म से डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म अब 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

 

Tags: Rajkummar Rao , Sanya Malhotra , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Toaster , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD