Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उबलता पानी और जहरीली गैसें... पृथ्वी का सबसे गर्म और खतरनाक इलाका, रहस्यों से भरा है 'डालोल'

Special News, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Mar 2026

Last updated on: Mar 26, 2026, 13:38 IST

दुनिया जहान में ऐसी कई जगह हैं जहां प्रकृति की केवल खूबसूरत ही नहीं बल्कि खतरनाक और रहस्यमयी झलक भी दिखती है। इथियोपिया के डानाकिल डिप्रेशन में स्थित डालोल क्षेत्र पृथ्वी पर सबसे खतरनाक और अनोखे स्थानों में से एक है। यहां हाइड्रोथर्मल सिस्टम में नमक की चिमनियां, गर्म झरने और बेहद अम्लीय पानी है।

डालोल क्षेत्र नमक से भरे ज्वालामुखी के मुख यानि क्रेटर पर स्थित है। जलतापीय गतिविधियों के कारण इस क्रेटर से लगातार उबलता पानी और जहरीली गैसें निकलती रहती हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार, यह इलाका रंग-बिरंगा और साइकेडेलिक दिखता है। पीले जमाव सल्फेट से बने हैं, लाल हिस्से आयरन ऑक्साइड के हैं व कॉपर सॉल्ट पानी को हरा रंग देते हैं।

सुपरसैचुरेटेड पानी का तापमान 94 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तक पहुंच जाता है। वहीं, पीएच लेवल 0.25 तक गिर जाता है जो बेहद अम्लीय है। इलाका अत्यधिक नमकीन भी है जहां नमक की चिमनियां आम हैं। स्पेन के एस्ट्रोबायोलॉजी सेंटर के डॉ. फेलिप गोमेज की अगुवाई वाली अंतरराष्ट्रीय टीम ने इस क्षेत्र का अध्ययन किया।

सैंपल जनवरी 2017 में इथियोपिया की फील्ड ट्रिप के दौरान लिए गए थे। नतीजे साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में प्रकाशित हुए। टीम ने पीली नमक की चिमनी की दीवारों से नमक के जमाव और आसपास के नीले पानी के पूल से सैंपल इकट्ठा किए। इन्हें स्टेराइ शीशियों में स्पेन ले जाकर इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी, केमिकल एनालिसिस और डीएनए सीक्वेंसिंग से जांचा गया।

वैज्ञानिकों ने हाल ही में यहां बहुत छोटे बैक्टीरिया की खोज की है जो इन कठिन परिस्थितियों में भी जीवित हैं और फल-फूल रहे हैं। वैज्ञानिकों ने नमक के सैंपल में छोटे-छोटे गोलाकार संरचनाएं पाईं जिनमें कार्बन की मात्रा ज्यादा थी। ये संरचनाएं बायोलॉजिकल मूल की थीं। ये बैक्टीरिया सामान्य बैक्टीरिया से 20 गुना तक छोटे हैं। 

डॉ. गोमेज ने बताया, “यह एक अनोखा मल्टी-एक्सट्रीम माहौल है। यहां जीवों को अत्यधिक तापमान, ज्यादा नमक और बहुत कम पीएच में जीवित रहना पड़ता है। इन बैक्टीरिया को ये हालात पसंद हैं। इससे यह सवाल उठता है कि क्या उन्होंने खुद को इन परिस्थितियों के अनुकूल बनाया या इन्हीं हालात से विकसित हुए हैं?

डालोल समुद्र तल से करीब 125-155 मीटर नीचे है। यहां भूगर्भीय गतिविधि के कारण गर्म पानी, खनिज और गैसें सतह पर आती हैं। इलाका 1926 में बने एक छोटे ज्वालामुखी के आसपास फैला है। डालोल को पृथ्वी का सबसे गर्म बसा हुआ स्थान माना जाता है। यहां औसत तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस साल भर रहता है। 

गर्म झरनों में पानी उबलता है और अत्यधिक अम्लीय, नमकीन व जहरीली गैसें निकलती हैं। रंग-बिरंगे खनिज (पीला, लाल, हरा) इसे दूसरे ग्रह जैसा बना देते हैं। यहां क्लोरीन, सल्फर जैसी जहरीली गैसें हवा में रहती हैं। यह क्षेत्र इतना कठिन है कि मानव जीवन के लिए लगभग नामुमकिन है, फिर भी सूक्ष्म जीव यहां जीवित हैं।

वैज्ञानिक इसे मंगल ग्रह के पुराने वातावरण का बेहतरीन एनालॉग मानते हैं क्योंकि यहां हाइड्रोथर्मल गतिविधि, अम्लता और खनिज समान हैं। डानाकिल डिप्रेशन भूमध्यरेखीय स्थान, ज्वालामुखी गतिविधि और समुद्र तल से नीचे होने की वजह से दुनिया के सबसे गर्म इलाकों में शुमार है। यहां सिल्वर क्लोराइड, जिंक आयरन सल्फाइड, मैंगनीज डाइऑक्साइड और रॉक सॉल्ट जैसे खनिज सुपरहीटेड पानी से निकलते हैं।

यह खोज एक्सट्रीमोफाइल्स की दुनिया को रोचक बनाती है। पृथ्वी पर ऐसे कई जीव हैं जो विकिरण, बर्फ की गहराई, वायुमंडल की ऊंचाई या अंतरिक्ष यान में भी जीवित रह सकते हैं। डालोल क्षेत्र मंगल के गुसेव क्रेटर जैसी जगहों से मिलता-जुलता है जहां नासा का स्पिरिट रोवर उतरा था। टीम ने एस्ट्रोबायोलॉजी जर्नल में भी एक रिव्यू प्रकाशित किया जिसमें डालोल और मंगल के हाइड्रोथर्मल वातावरण की समानताएं बताई गईं।

 

Tags: Special News , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD