Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

चंबा साहित्य उत्सव को मिलेगा नियमित स्वरूप - मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने विशेष योगदान देने वाली विभूतियों को किया सम्मानित

Mukesh Repswal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 25 Mar 2026

Last updated on: Mar 25, 2026, 17:18 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज बचत भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में चंबा साहित्य उत्सव के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों, पूर्व अधिकारियों, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा के प्राध्यापकों, विद्यार्थियों तथा प्रेस प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। उपायुक्त  ने अपने संबोधन में कहा कि चंबा साहित्य उत्सव का नियमित वार्षिक आयोजन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा के तत्वावधान में किया जाएगा। 

उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग एवं सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। मुकेश रेपसवाल ने आयोजन की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए एक संस्था के पंजीकरण का सुझाव दिया। उन्होंने आयोजन में स्थानीय जनभागीदारी को अधिकाधिक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक शिक्षा डॉ. विद्यासागर शर्मा से सक्रिय सुझाव एवं अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।

उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों को साहित्यिक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए महाविद्यालय प्रबंधन को जिला स्तर पर अंतर-महाविद्यालय साहित्यिक गतिविधियों के आयोजन  को लेकर वार्षिक कैलेंडर तैयार करने के निर्देश  दिए। साथ में उन्होंने जिला भाषा अधिकारी को  विभिन्न साहित्यिक  गतिविधियों के आयोजन को जिला के विभिन्न   महाविद्यालय परिसरों  में सुनिश्चित करने के  भी निर्देश दिए। 

उपायुक्त ने सफल आयोजन के लिए  महाविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाहर से आए लेखकों की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संपन्न की गईं जिससे यह आयोजन सफल रहा।  उन्होंने  साथ में विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं  भी दीं।

अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने उत्सव आयोजन समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विशेष रूप से विद्यार्थियों एवं नवोदित साहित्यकारों से अपनी रचनाएं एवं काव्य पाठ महाविद्यालय प्रशासन तथा जिला भाषा अधिकारी को प्रेषित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों और नवोदित साहित्यकारों को जिला प्रशासन की ओर से अपनी सृजनात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक सशक्त एवं सार्थक डिजिटल मंच प्राप्त होगा। 

साथ  में चंबा साहित्य उत्सव के विभिन्न सोशल मीडिया मंच भी निरंतर सक्रिय एवं जीवंत बने रहेंगे। कार्यक्रम में  सहायक आयुक्त राहुल धीमान, सेवानिवृत्ति संयुक्त निदेशक शिक्षा  डॉ. विद्यासागर शर्मा,  प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय  डॉ. राकेश राठौर,  हिंदी विभागाध्यक्ष राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डॉ.प्रशांत रमन रवि,  जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा   ने चंबा साहित्य उत्सव  को लेकर अपने विचार रखें। 

इस दौरान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा  से शिवानी, आफरीन मलिक, चिंतन कुमार, प्रांजल , ममता, काजल एवं रोहित कुमार  ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर  विभागीय  अधिकारियों सहित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विभिन्न  विभागाध्यक्ष  एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD