Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

नीरज घेवान की 'होमबाउंड' ने रचा इतिहास, बेस्ट फिल्म व बेस्ट डायरेक्टर समेत जीते कई अवॉर्ड्स

Ishaan Khatter, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Mar 2026

Last updated on: Mar 25, 2026, 13:46 IST

भारतीय फिल्म समीक्षक संघ ने एक बार फिर सिनेमा और वेब सीरीज की प्रतिभा को पहचानने के लिए हाल ही में '8वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स' का आयोजन किया था। इस समरोह में फिल्म 'होमबाउंड' ने चार श्रेणी में बाजी मारी है। 'होमबाउंड' की कहानी सादगी, गहराई और सामाजिक मुद्दों पर आधारित है, जिसने हर किसी के दिल को छुआ है।

यही कारण है कि नीरज घायवान द्वारा निर्देशित फिल्म 'होमबाउंड' '8वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स' में 'सर्वश्रेष्ठ फिल्म', निर्देशक नीरज घेवान को 'सर्वश्रेष्ठ निर्देशक', अभिनेता विशाल जेठवा को फिल्म में दमदार अदाकारी के लिए 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' और शालिनी वत्स को फिल्म में सहायक भूमिका के लिए 'सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

फिल्म की सफलता और ऐतिहासिक सम्मान प्राप्त करने पर बुधवार को मेकर्स ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म के किरदारों की तस्वीर पोस्ट कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, "जीत की खुशियां घर लौटकर। 'क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स' द्वारा दिए गए सभी सम्मान को प्राप्त करके हम दिल से आभारी हैं।" 26 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म दोस्ती, सामाजिक भेदभाव और महामारी जैसे मुद्दों पर आधारित है।

फिल्म की कहानी दो बचपन के दोस्तों की है, जो पुलिस बनने का सपना देखते हैं। इसमें शोएब (ईशान) और चंदन (विशाल) दोनों बचपन के दोस्त होते हैं, जो मुस्लिम और दलित समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और सरकारी नौकरी के सपने देखते हैं लेकिन इस बीच गरीबी और जातिवाद की वजह से उन्हें कठिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

'होमबाउंड' को पहले टॉप 15 फिल्मों की शॉर्टलिस्ट में जगह मिली थी लेकिन अंतिम-पांच में जगह नहीं बन पाई थी। हालांकि, वैश्विक तौर पर फिल्म ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। यह फिल्म कान्स फिल्म फेस्टिवल और टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है और फिल्म को विदेश में स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। इसमें इशान खट्टर, जान्‍हवी कपूर और अन्य कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 

Tags: Ishaan Khatter , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD