Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक

 

सीबीआई से जांच भाग रहे पंजाब के अंहकारी मुख्यमंत्री, सरकार के न्याय पर विश्वास नहीं : सुखजिंदर सिंह रंधावा

रंधावा ने लगाया आरोप- न्याय के मामले में सरकार की जवाबदेही और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर

Sukhjinder Singh Randhawa, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Mar 2026

Last updated on: Mar 25, 2026, 11:43 IST

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान को अंहकारी बताते हुए पंजाब सरकार के न्याय पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो स्वतंत्र जांच से डर क्यों है। 

क्यों नहीं पंजाब सरकार केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)  से जांच करवाने को तैयार हो रही है। एक तीखी टिप्पणी करते हुए कांग्रेस सांसद ने राज्य सरकार की केंद्रीय जांच एजेंसियों को शामिल करने में अनिच्छा पर सवाल उठाया। रंधावा ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि सरकार महत्वपूर्ण मामलों में न्याय देने और पारदर्शिता बनाए रखने में विफल रही है। 

रंधावा ने जांच में विलंबित और चयनात्मक न्याय को लेकर चिंता जताई और कहा कि राज्य के कई संवेदनशील मामले अभी भी लंबित हैं या जनता की नजर में उनकी विश्वसनीयता नहीं है। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. विजय सिंगला और जालंधर के विघायक रमन अरोड़ा मामले में भी कुछ नहीं हुआ। 

तब भी पुलिस और प्रशासन सरकार का ही था, लेकिन उनके खिलाफ अब कार्रवाई ठप हो चुकी है। पंजाब के लोग अभी भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने जवाबदेही का वादा किया था, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां करती है।

उन्होंने तर्क दिया कि विवादित मामलों में सीबीआई जांच से निष्पक्षता सुनिश्चित होगी और जनता का विश्वास बहाल होगा। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता लोकतंत्र की आधारशिला है। स्वतंत्र जांच से बचना केवल संदेह को और गहरा करता है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब पंजाब में शासन और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर विपक्ष और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक तनातनी बढ़ रही है।

रंधावा ने मान सरकार से राजनीति से ऊपर उठकर  निष्पक्ष जांच की अनुमति देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होता हुआ दिखना भी चाहिए।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD