Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरदीप सिंह मुंडियां ने 14 उम्मीदवारों को तरस के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे

कहा, मान सरकार हर वर्ग के कल्याण हेतु पूरी तरह वचनबद्ध

Hardeep Singh Mundian, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Mar 2026

Last updated on: Mar 24, 2026, 18:17 IST

पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज यहां पंजाब भवन में विभाग में तरस के आधार पर 14 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। विभाग में शामिल हुए नए उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विभाग में ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ की ये नियुक्तियां राज्य सरकार की नीति के तहत की गई हैं, जो प्रभावित परिवारों को सहायता देने और इन परिवारों के योग्य आश्रितों को समय पर रोज़गार उपलब्ध कराने पर आधारित है।

उन्होंने बताया कि कुल 14 उम्मीदवारों में से दो को क्लर्क, 9 को सेवादार, एक को सहायक सेवादार, एक को जूनियर तकनीशियन और एक को सहायक (तकनीकी) के रूप में नियुक्त किया गया है। श्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए दृढ़ता से वचनबद्ध है और समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

नियुक्ति पत्रों के वितरण पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ये उम्मीदवार राज्य की प्रगति में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने नव-नियुक्त उम्मीदवारों को ईमानदारी, समर्पण और लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की। 

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने रोज़गार देकर अपनी ज़िम्मेदारी निभा दी है, अब इन नव-नियुक्त उम्मीदवारों का कर्तव्य बनता है कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरें और ईमानदारी से काम करें। इस अवसर पर विभाग के प्रमुख सचिव श्री नीलकंठ एस. अवहद, विभाग प्रमुख मैडम सईद सहिरीश असगर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD