Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू : मुकेश रेपसवाल

Mukesh Repswal, Chamba
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चम्बा , 24 Mar 2026

Last updated on: Mar 24, 2026, 17:39 IST

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की आपूर्ति नियमित एवं सुचारू रूप से की जा रही है, इसलिए उपभोक्ताओं को घबराहट में खरीदारी (पैनिक बाइंग) करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वे आज जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के नियमित वितरण को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान कमी की स्थिति के दौरान व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के वितरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नीति जारी की गई है जिसमें प्राथमिकता आधारित व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों का आवंटन किया जा रहा है जिसमें 37 प्रतिशत आवंटन शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों में, 36 प्रतिशत होटलों, रेस्टोरेंट और ढाबों में, 14 प्रतिशत सामाजिक कार्यक्रमों एवं सभाओं व 13 प्रतिशत सरकारी/ सार्वजनिक उपक्रम (पीएसयू)/ कॉर्पोरेट/ औद्योगिक अतिथि गृह एवं कैंटीन आदि में क्रमशः किया जाएगा।

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर उपभोगता अपनी मांग संबंधित वितरक (डिस्ट्रीब्यूटर) को पहले ही दे दें और वितरण, उपभोक्ताओं द्वारा किए गए बुकिंग अनुरोधों, पहले आया, पहले पाया के आधार पर सख्ती से किया जाए। उन्होंने जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोगता मामले अधिकारी व पुलिस विभाग से जिले में सिलेंडरों की काला बाजारी और जमाखोरी की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए। 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी पर्यटन सीजन के मद्देनज़र पर्यटन स्थलों, जैसे डलहौज़ी आदि के होटलों में भी व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू एवं सुनिश्चित बनी रहे। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जालम भारद्वावाज, जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोगता मामले अधिकारी करण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD