Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

विशेष राजस्व लोक अदालत के संबंध में प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक कि अध्यक्षता

Mukesh Repswal
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंबा , 28 Mar 2026

Last updated on: Mar 28, 2026, 17:05 IST

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व संबंधी लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक तहसील एवं उप-तहसील स्तर पर विशेष राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इस अवधि के दौरान चंबा जिले में कुल 1383 राजस्व मामलों का सफल निपटारा किया गया।

उपायुक्त आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे, जिसमें विशेष राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से विभिन्न राजस्व मामलों के समाधान की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न उपमंडलों से उपमंडलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

उपायुक्त ने अवगत करवाया कि जनवरी से मार्च 2026 की अवधि में 366 तक्सीम, 570 सीमांकन एवं 447 राजस्व अभिलेख दुरुस्ती मामलों सहित कुल 1383 राजस्व मामलों का समाधान सुनिश्चित किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि यह मुहिम जिले में निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे सप्ताह में 1-2 दिन विशेष राजस्व लोक अदालत का आयोजन कर लंबित मामलों, विशेषकर एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित करें। 

उन्होंने उपमंडलाधिकारियों को भी लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने तहसील एवं उप-तहसील स्तर पर कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को पूर्ण किए गए मामलों को आरएमएस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। 

इसके अतिरिक्त उन्होंने पुराने पंजीकृत दस्तावेजों की स्कैनिंग, लघु सिंचाई जनगणना, जल निकायों की द्वितीय जनगणना, स्वामित्व योजना तथा जमाबंदी दौर से संबंधित कार्यों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए आगामी सप्ताह के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किए।

इस अवसर पर बैठक का संचालन अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा द्वारा किया गया।

 

Tags: Mukesh Repswal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD