Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सुख आश्रय योजना के तहत चंबा के बाल देखभाल संस्थानों के बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर दमन के लिए रवाना

उपायुक्त ने बच्चों के शैक्षणिक टूर को किया रवाना

Mukesh Repswal
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंबा , 31 Mar 2026

Last updated on: Apr 01, 2026, 11:25 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज जिला चंबा के बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे बच्चों के लिए आयोजित शैक्षिक एवं भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष शैक्षणिक टूर को औपचारिक रूप से रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह टूर 31 मार्च से 7 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें कुल 35 बच्चे “चिल्ड्रन ऑफ़ द स्टेट” तथा 5 अधिकारी भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि यह टूर चंबा से नई दिल्ली होते हुए दमन तक आयोजित किया जाएगा, जिसे मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान बच्चों को विभिन्न ऐतिहासिक, शैक्षणिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा, जिससे उन्हें व्यावहारिक ज्ञान एवं नए अनुभव प्राप्त होंगे।

उपायुक्त ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दल आज चंबा से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगा तथा 1 अप्रैल को हिमाचल भवन, नई दिल्ली में ठहराव रहेगा। इसके उपरांत 2 अप्रैल को नई दिल्ली से सूरत होते हुए दमन पहुंचेगा।

दमन प्रवास के दौरान बच्चों को औद्योगिक इकाइयों के भ्रमण के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन स्थलों जैसे नमोः पथ, देवका बीच, दुधनी झील, लायन सफारी, नक्षत्र वन गार्डन, वनधारा गार्डन आदि का भ्रमण करवाया जाएगा। 

साथ ही जल क्रीड़ाएं, नाइट मार्केट एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगी। 4 अप्रैल तक दमन में भ्रमण के उपरांत दल 5 अप्रैल को सूरत एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगा। दिल्ली में राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, चांदनी चौक एवं अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण करने के बाद 6 अप्रैल को दल वापस हिमाचल भवन में ठहरेगा।

इसके पश्चात 6 अप्रैल को ही दल दिल्ली से चंबा के लिए प्रस्थान करेगा और 7 अप्रैल को चंबा पहुंचेगा। पांगी क्षेत्र के बच्चों के लिए अलग से यात्रा व्यवस्था की गई है, जिनका आवागमन मनाली कि ओर से सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को देश की सांस्कृतिक विविधता, औद्योगिक विकास तथा ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित करवाना है ताकि उनके समग्र विकास में सहायता मिल सके। 

उन्होंने सभी बच्चों से इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाने के साथ अनुशासन बनाए रखने और भ्रमण के दौरान अनुभव अर्जित करने का आह्वान किया। इस दौरान बच्चों में खूब उत्साह और खुशी देखने को मिली।

 

Tags: Mukesh Repswal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD