Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

जिला मुख्यालय में सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

Mukesh Repswal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्बा , 24 Mar 2026

Last updated on: Mar 24, 2026, 16:17 IST

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय का एक महत्वपूर्ण भाग है। विद्यालय का समुचित रखरखाव एवं प्रभावी प्रबंधन काफी हद तक विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रियता पर निर्भर करता है। उपायुक्त आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंबा के सौजन्य से जिला मुख्यालय में आयोजित सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर बोल रहे थे। 

संबोधन में उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समितियों से आह्वान किया कि वे अधिक सक्रियता के साथ विद्यालयों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तथा शिक्षा के स्तर को सुधारने में अहम भूमिका निभाएं। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि स्कूल मैनेजमेंट कमेटी का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा में भागीदार बनाना और विद्यालय प्रबंधन में उनकी भूमिका सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति का फोकस केवल निर्माण कार्यों तक सीमित न होकर शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के समग्र विकास पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को इस प्रकार से शिक्षित किया जाए कि वे भविष्य में अपने जीवन के निर्णय स्वयं ले सकें।

उपायुक्त ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति शिक्षकों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ उन्हें सहयोग भी प्रदान करे, ताकि वे अपनी पूरी ऊर्जा शिक्षण कार्य में लगा सकें। साथ ही समाज के अनुभवी लोगों को विद्यालय से जोड़कर बच्चों को प्रेरित किया जा सकता है।

उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली एसएमसी की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि उनकी कार्यप्रणाली अन्य विद्यालयों के साथ साझा की जाए। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिले भर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न विद्यालय प्रबंधन समितियों को सम्मानित किया। 

इसके अतिरिक्त भाषण प्रतियोगिता एवं कम्युनिटी मोबिलाइजेशन गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा नशे के दुष्प्रभाव और स्वच्छता पर प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किए गए।

जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति

प्राथमिक विद्यालयों में-प्रथम स्थान: राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुठेड़- 1 शिक्षा खंड चुवाडी

द्वितीय स्थान: राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बलेरा शिक्षा खंड बनीखेत तृतीय स्थान: राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशालाक गरनोटा, शिक्षा खंड सिहुंता ने हासिल किया। 

मिडिल विद्यालयों में-प्रथम स्थान: राजकीय माध्यमिक विद्यालय ककियां शिक्षा खंड हरदासपुरा

द्वितीय स्थान: राजकीय माध्यमिक विद्यालय गधेटरा शिक्षा खंड सलूनी तृतीय स्थान: राजकीय माध्यमिक पाठशाला प्राहन्वी शिक्षा खंड कियाणी ने प्राप्त किया। 

हाई व सीनियर सेकेंडरी विद्यालयों में- प्रथम स्थान: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा शिक्षा खंड  बनीखेत

द्वितीय स्थान: राजकीय उच्च विद्यालय सरोग, शिक्षा खंड सिहुंता, तृतीय स्थान: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होबार, शिक्षा खंड चुवाडी ने प्राप्त किया। 

कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक एवं मिडिल स्तर के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के विजेताओं को निम्नानुसार पुरस्कृत किया गया:

प्रथम स्थान – 5000, द्वितीय स्थान – 3000, तृतीय स्थान – 2000

इसके अतिरिक्त विजेताओं को शैक्षिक सामग्री, मोमेंटो, प्रमाण पत्र एवं डिक्शनरी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर उप निदेशक विकास महाजन, प्रिंसिपल व कोऑर्डिनेटर डॉ. कविता बिजलवान सहित डाइट चम्बा के स्टाफ सहित बड़ी संख्या में बच्चे और  उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD