Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

अनिल विज ने अम्बाला छावनी साइंस इंडस्ट्री में कॉमर्शियल गैस की निरंतर उपलब्धता के लिए उच्च अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए’

’विभिन्न साइंस इंडस्ट्री एसोसिएशनों ने कॉमर्शियल गैस उपलब्धता को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज से लगाई गुहार’

Anil Vij, Ambala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 24, 2026, 14:15 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी की साइंस इंडस्ट्री में मध्य-पूर्व युद्ध से उत्पन्न हुए कामर्शियल गैस संकट को लेकर प्रदेश के उच्च अधिकारियों से बातचीत करते हुए इसके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साइंस उद्यमियों के लिए कॉमर्शियल गैस की निरंतर उपलब्धता होनी चाहिए ताकि इनके कामकाज प्रभावित न हों।

श्री विज के अम्बाला छावनी स्थित आवास पर आज अम्बाला छावनी साइंस इंडस्ट्री से “द अम्बाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट मैन्यूफेक्चरर्स एसोसिएशन” और ”साइंटिफिक अप्रेट्स मैन्यूफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टस” के पदाधिकारियों से मुलाकात करते हुए गैस उपलब्धता के लिए गुहार लगाई। एसोसिएशन पदाधिकारियों की मांग को त्वरित कार्रवाई करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आयुक्त एवं सचिव जे. गणेशन से बात की और साइंस इंडस्ट्री में निरंतर कॉमर्शियल गैस उपलब्धता जारी करने को कहा। 

उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में हजारों घरों की रोजी-रोटी साइंस इंडस्ट्री है और गैस उपलब्ध नहीं होने पर काम प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइंस इंडस्ट्री में गैस आपूर्ति का अलग से शेड्यूल तय कर यहां निरंतर गैस उपलब्ध कराई जाए। 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज डीसी अम्बाला अजय तोमर से भी इस मामले में कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए ताकि साइंस उद्यमियों को गैस किल्लत से जुझना न पड़े। ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर एसोसिएशन सदस्यों व साइंस उद्यमियों ने उनका धन्यवाद जताया। 

साइंस उद्यमी व एसोसिएशन अध्यक्ष जतिंद्र सहगल के अलावा संजय गुप्ता, सौरभ नागपाल, नवनीत मित्तल, उमाकांत, मुकेश चोपड़ा, रजत जैन, गुरकिरपाल सिंह आदि ने बताया कि कॉमर्शियल गैस संकट की वजह से साइंस ग्लासवेयर इंडस्ट्री पर प्रभाव पड़ रहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की बदौलत हमारे फंसे हुए जहाज निकल रहे हैं - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

वहीं, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मध्य-पूर्व में युद्ध से उत्पन्न हुए तेल व गैस संकट पर कहा कि अब जो समस्या उत्पन्न हुई है वह हिंदुस्तान की वजह से नहीं बल्कि दूसरी शक्तियों की वजह से उत्पन्न हुई है जो आपस में लड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस वजह से तेल और गैस लाने का मार्ग अवरुद्ध हुए है। 

हालांकि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विदेश नीति के बल पर हम अपने फंसे हुए जहाजों को निकलवा सके है जिनके जरिए तेल व गैस आपूर्ति हो रही है। भारत के जो शेष 22 जहाज फंसे है जिनमें लगभग 166 नाविक है उन्हें निकलवाने के लिए भी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। 

उन्होंने कहा कि वेे जनता से यह कहना चाहते हैं कि वह घबराएं नहीं क्योंकि सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि लोगों को किसी तरह की दिक्कत न आए।

 

Tags: Anil Vij , Ambala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD