Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गुजरात टाइटंस का 'शुभारंभ 2026', पांच साल के सफर पर रंगारंग कार्यक्रम

Shubman Gill, IPL, Ahmedabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 24, 2026, 12:54 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जिससे पहले गुजरात टाइटंस ने अपने के सफर की शुरुआत 'शुभारंभ 2026' के साथ की। अहमदाबाद में सोमवार की शाम यादगार रही, जिसमें पूरी टीम, फ्रेंचाइजी के मालिक, पार्टनर और फैंस एकजुट हुए। इस शाम टीम के पांच साल के सफर पर नजर डाली गई।

एकता, महत्वाकांक्षा और 'गुजरात-फर्स्ट' सोच को प्रदर्शित करते हुए इस शाम ने फ्रेंचाइजी की पहचान को और मजबूत किया। इस कार्यक्रम में आत्मचिंतन, सम्मान और सांस्कृतिक उत्सव का सुंदर मेल देखने को मिला, जिसने टीम और उसके प्रशंसकों के साथ-साथ पूरे राज्य के साथ उसके गहरे संबंध को फिर से उजागर किया।

यह अवसर इस बात की याद दिलाता है कि कैसे गुजरात टाइटंस लीग की सबसे गतिशील, निरंतर प्रदर्शन करने वाली और फैन-आधारित फ्रेंचाइजी में से एक बन गई है। अपने पहले ही सीजन में खिताब जीतकर एक मजबूत विरासत बनाने से लेकर लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करने और आईपीएल की सबसे सक्रिय फैन कम्युनिटी तैयार करने तक, गुजरात टाइटंस ने हमेशा संस्कृति, नेतृत्व और दीर्घकालिक दृष्टि पर स्पष्ट फोकस के साथ आगे बढ़ने का उदाहरण पेश किया है।

टॉरेंट ग्रुप के डायरेक्टर और गुजरात टाइटंस के चेयरमैन जिनाल मेहता, टॉरेंट ग्रुप के डायरेक्टर और गुजरात टाइटंस के डायरेक्टर शान मेहता, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर कर्नल अरविंदर सिंह, हेड कोच आशीष नेहरा और क्रिकेट डायरेक्टर विक्रम सोलंकी की मौजूदगी ने एक एकजुट लीडरशिप और टीम के शानदार माहौल को दिखाया।

इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टीम के सामूहिक सफर का जश्न था। इसमें एक खास पल कप्तान शुभमन गिल को समर्पित था, जिन्हें टीम की लगातार अच्छी परफॉर्मेंस, विकास और बड़े सपनों की कहानी के बीच खास तौर पर सराहा गया। संगीत, संस्कृति और जश्न के रंगों से सजी इस शाम को मंदिरा बेदी ने होस्ट किया, जिसमें एक ऊर्जावान ओपनिंग एक्ट और शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम के खिलाड़ियों को अनोखे अंदाज में पेश किया गया।

इस दौरान पूरी टीम एक साथ मंच पर नजर आई, जिसने गुजरात की भावना को जीवंत कर दिया। भूमि त्रिवेदी और किंजल दवे के शानदार प्रस्तुतियों ने इस अनुभव को और खास बना दिया। गुजरात टाइटंस 31 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत करेगी।

 

Tags: Shubman Gill , IPL , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD