Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर बाढ़ को लेकर लोग चिंता न करें, पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क : डॉ. बलबीर सिंह सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें ऋण माफी का निर्णय चुनावों के बजाय किसान कल्याण के लिए लिया गया : देवेंद्र फडणवीस

 

अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Ahmedabad, Ahmedabad Jagannath Temple
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अहमदाबाद , 16 Jul 2026

Last updated on: Jul 16, 2026, 14:46 IST

गुजरात के अहमदाबाद में आज भगवान जगन्नाथ की 149वीं विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा पूरे धार्मिक उत्साह, भक्ति और परंपरा के साथ प्रारंभ हुई। श्री जगन्नाथ मंदिर से निकलने वाली इस भव्य यात्रा को देखने और भगवान के दर्शन करने के लिए तड़के सुबह से ही हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर और यात्रा मार्ग पर एकत्र हो गए। गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेता-मंत्री भी भगवान के दर्शन करने पहुंचे।

रथयात्रा के शुभारंभ से पहले सुबह चार बजे मंदिर में पारंपरिक मंगला आरती आयोजित की गई। इस पावन अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र तथा देवी सुभद्रा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। अमित शाह ने मंगला आरती में भाग लेकर भगवान से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की।

उनके साथ कई संत-महंत, मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी सुबह मंदिर पहुंचे और भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के साथ रथयात्रा की सबसे महत्वपूर्ण और पारंपरिक रस्म 'पहिंद विधि' संपन्न की। इस परंपरा के तहत मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने स्वर्ण झाड़ू से भगवान के रथ के मार्ग की प्रतीकात्मक सफाई की।

यह परंपरा सामाजिक समानता, सेवा और विनम्रता का संदेश देती है तथा वर्षों से अहमदाबाद की रथयात्रा का प्रमुख आकर्षण रही है। पहिंद विधि के संपन्न होने के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों ने नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान किया। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने रथयात्रा से पहले कहा कि देर रात करीब ढाई बजे से अहमदाबाद की गलियां 'जय जगन्नाथ' के जयघोष से गूंज रही हैं।

शहर के विभिन्न इलाकों में श्रद्धालु भगवान के भक्तों के लिए प्रसादी और भंडारे की तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हर गली और मोहल्ले में भगवान जगन्नाथ के स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई है। रथयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। अहमदाबाद पुलिस आयुक्त अनुप सिंह गहलोत ने बताया कि लगभग 31 हजार पुलिसकर्मी, केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के कर्मियों को यात्रा मार्ग पर तैनात किया गया है।

सुरक्षा के लिए पूरे 16 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 3,700 से अधिक सीसीटीवी कैमरे, 100 ड्रोन, 12 अत्याधुनिक कंट्रोल रूम तथा एआई आधारित निगरानी प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करें। अफवाहों पर ध्यान न दें और यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

रथयात्रा से पहले पुलिस महानिदेशक जी.एस. मलिक और पुलिस आयुक्त अनुप सिंह गहलोत ने मंदिर परिसर और यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड की टीमों ने भगवान के रथों तथा मंदिर परिसर की गहन जांच की। संयुक्त पुलिस आयुक्त नीरज बरगुजर ने बताया कि मंगला आरती शांतिपूर्वक संपन्न हो चुकी है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस बल पूरी तरह सतर्क है और यात्रा के प्रत्येक चरण पर निगरानी रखी जा रही है। श्रद्धालुओं का उत्साह भी देखते ही बन रहा है। कई भक्त सुबह साढ़े तीन बजे से ही मंदिर परिसर में पहुंच गए थे। एक श्रद्धालु ने बताया कि वह हर वर्ष रथयात्रा के दिन सुबह-सुबह भगवान के दर्शन के लिए आते हैं और यह उनके परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा है।

वहीं एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि वह पहली बार अहमदाबाद की प्रसिद्ध रथयात्रा देखने आए हैं और अपने परिवार के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि इस प्रकार भगवान के दर्शन करने का अवसर पहली बार मिला और इससे उन्हें अपार आनंद और आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद मयंक नायक ने भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा गुजरात ही नहीं, बल्कि पूरे देश पर बनी रहे। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान का आशीर्वाद प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में पूरे राष्ट्र का मार्गदर्शन करे।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Ahmedabad , Ahmedabad Jagannath Temple

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD