Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर बाढ़ को लेकर लोग चिंता न करें, पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क : डॉ. बलबीर सिंह सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया

 

वनडे सीरीज : शुभमन गिल की कप्तानी पारी, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई लीड

Shubman Gill, Sports News, Cricket, India, England, Birmingham
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बर्मिंघम , 14 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 14:36 IST

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 6 विकेट से अपने नाम किया। टी20 सीरीज 0-4 से गंवाने के बाद मेहमान टीम ने इस दौरे पर आखिरकार जीत का खाता खोल लिया है। टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 47.5 ओवरों में सिर्फ 258 रन पर ढेर हो गई।

बेन डकेट और जैकब बेथेल की सलामी जोड़ी ने 12.2 ओवरों में 61 रन की साझेदारी की। बेथेल महज 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि डकेट ने 45 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 43 रन बनाए। सलामी जोड़ी के टूटने के बाद टीम लड़खड़ा गई। आलम ये रहा कि इंग्लैंड ने 21.4 ओवरों में 107 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे।

यहां से लियाम डॉसन ने जो रूट के साथ सातवें विकेट के लिए 134 गेंदों में 121 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। डॉसन 83 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 68 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रूट ने 76 गेंदों में नाबाद 76 रन की पारी खेली, जिसमें 1 छक्का और 6 चौके शामिल रहे। भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं।

जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट चटकाया। इसके जवाब में भारत ने 45.2 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान शुभमन गिल ने अनुभवी रोहित शर्मा के साथ 7.3 ओवरों में 43 रन की साझेदारी की। रोहित 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अगले ओवर में टीम ने विराट कोहली (5) का विकेट भी गंवा दिया। भारत ने 48 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो दिए थे।

यहां से गिल ने श्रेयस अय्यर (35) के साथ तीसरे विकेट के लिए 103 गेंदों में 101 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया। 25.4 ओवर में क्रैंप के कारण कप्तान गिल मैदान से वापस लौट गए। उस समय तक गिल ने 75 गेंदों का सामना करते हुए 1 छक्के और 11 चौकों के साथ 80 रन बना लिए थे। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभाला।

उन्होंने अक्षर पटेल के साथ छठे विकेट के लिए 105 गेंदों में 102 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। सुंदर ने 63 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 52 रन बनाए, जबकि पटेल 52 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और सैम करन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा, जिसके बाद लॉर्ड्स में 19 जुलाई को तीसरे मुकाबले के आयोजन होगा।

 

Tags: Shubman Gill , Sports News , Cricket , India , England , Birmingham

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD