Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'भूत बंगला' के नए गाने 'तू ही दसदा' का टीजर रिलीज, अक्षय-वामिका की रोमांटिक केमिस्ट्री ने बढ़ाई उत्सुकता

Akshay Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 18:08 IST

बॉलीवुड में इन दिनों हॉरर और कॉमेडी का जॉनर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। ऐसे में अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म के टीजर ने जहां दर्शकों को हंसी और डर का मजेदार कॉम्बिनेशन दिखाया, वहीं अब इसके गानों ने भी लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में फिल्म के नए रोमांटिक गाने 'तू ही दसदा' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने के टीजर में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के बीच एक खूबसूरत रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। टीजर में दोनों एक झरने के सामने खड़े नजर आ रहे हैं, जहां वे एक-दूसरे में पूरी तरह खोए हुए दिखाई दे रहे हैं।

चारों ओर पहाड़ों की सुंदर वादियां इस सीन को और भी खास बना रही हैं। वामिका गब्बी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, जबकि अक्षय कुमार अपने सिग्नेचर रोमांटिक स्टाइल में दिख रहे हैं। दोनों की बॉंडिंग और एक्सप्रेशन्स गाने को खास बना रहे हैं। गाने को मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।

खास बात यह है कि अरिजीत सिंह अब प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन उनके पहले रिकॉर्ड किए गए गाने अब धीरे-धीरे रिलीज हो रहे हैं। ऐसे में 'तू ही दसदा' को उनके फैंस के लिए एक खास तोहफा माना जा रहा है। अगर फिल्म के टीजर की बात करें तो 'भूत बंगला' का टीजर पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा बटोर चुका है। 

कहानी मंगलपुर नाम के एक गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां 'वधुसुर' नाम का भूत होने की बात कही जाती है। यही वजह है कि वहां कोई भी शादी करने से डरता है। इस दिलचस्प कहानी के बीच परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग फिल्म को और मजेदार बनाती है। वहीं, तब्बू, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर की मौजूदगी फिल्म में और रंग भरती है। 'भूत बंगला' फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

Tags: Akshay Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD