Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर

 

'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' रिलीज, दिशा के डांस के बीच अक्षय ने कैटरीना को किया याद

Akshay Kumar, Disha Patani, Welcome to the Jungle, Ucha Lamba Kad Forever, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 01, 2026, 15:32 IST

अभिनेत्री कैटरीना कैफ भले ही लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का गाना 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' रिलीज कर दिया गया है, जिसने एक बार फिर सभी को नॉस्टैल्जिया का अहसास करवाया। गाने में कैटरीना की कमी जहां फैंस को महसूस हुई, वहीं अभिनेता अक्षय कुमार भी उन्हें याद करते नजर आए।

गाने के अंत में अक्षय ने कैटरीना को लेकर ऐसी बात कही, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। दरअसल, फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का गाना 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' सोमवार को रिलीज कर दिया गया। गाने में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ दिशा पाटनी नजर आ रही हैं। नए वर्जन वाले गाने में अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री दिशा पाटनी शानदार डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, यह गाना साल 2007 में आई फिल्म 'वेलकम' के गाने 'ऊंचा लंबा कद' का रीमिक्स वर्जन है, जिसे नए तरीके से रीक्रिएट किया गया है। इस रीमिक्स ट्रैक पर दुबई में अक्षय कुमार और दिशा पाटनी का एक डांस सीक्वेंस फिल्माया गया है। गाने के आखिरी में, अभिनेता कैटरीना को याद करते हुए बोलते हैं, "कैटरीना हम तुम्हें याद कर रहे हैं।"

2007 में आई फिल्म 'वेलकम' के गाने 'ऊंचा लंबा कद' में कैटरीना और अक्षय कुमार नजर आए थे। गाने में कटरीना के डांस मूव्स को आज भी पसंद किया जाता है। साथ ही, यह गाना आज भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहता है। फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में टाइटल ट्रैक को भी रीमिक्स किया गया है, जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला है।

इसके अलावा, 'घिस घिस घिस' और 'ऊंचा लंबा कद' जैसे गाने को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 'वेलकम टू द जंगल' का क्रेज फैंस में देखने को मिल रहा है। यह 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, लेकिन इसका मिजाज पूरी तरह अलग और अतरंगी है। कहानी में एक्शन, सस्पेंस और कॉमेडी का डबल डोज देखने को मिलेगा। फिल्म में अक्षय कुमार (डबल रोल में) सहित सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज और रवीना टंडन जैसे दिग्गज कलाकारों की भारी भरकम 'स्टारकास्ट' है।  

 

Tags: Akshay Kumar , Disha Patani , Welcome to the Jungle , Ucha Lamba Kad Forever , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD