Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

'इम्पैक्ट प्लेयर' का नियम पसंद नहीं, अक्षर पटेल का बड़ा बयान

Axar Patel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 17:32 IST

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग में 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम के पक्ष में नहीं हैं। यह नियम ऑलराउंडरों की भूमिका को कम कर देता है। अक्षर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "सच कहूं तो, मुझे यह नियम पसंद नहीं है। मैं एक ऑलराउंडर हूं। पहले, आप बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए एक ऑलराउंडर को चुनते थे।

इस नियम की वजह से, टीम मैनेजमेंट किसी खास बल्लेबाज या गेंदबाज को चुनता है, यह सोचकर कि 'हमें ऑलराउंडर की क्या जरूरत है?' इसलिए मुझे यह नियम पसंद नहीं है।" अक्षर ने कहा, "आप मुझे इतने सालों से एक जैसा ही देखते आ रहे हैं। टीम को जिस चीज की भी जरूरत होती है, मैं वही करता हूं। इसीलिए मुझे ‘क्राइसिस-मैन’ का टैग मिला है।

मैं टीम की जरूरत के हिसाब से अपनी भूमिका निभाता हूं, चाहे वह ‘फिनिशर’ की हो या ‘मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज’ की। हम आपस में चर्चा करते रहते हैं। अगर कोई खिलाड़ी दो गेंदों में चार रन बना रहा है, या दो गेंदों में बारह रन बना रहा है, या ‘ओपनर’ के तौर पर 80 रन बना रहा है—तो ये सभी भूमिकाएं टीम के लिए बहुत जरूरी होती हैं।

उन्होंने कहा, "मैं बार-बार इसी सोच के साथ मैदान पर उतरता हूं, जो कुछ भी करने की जरूरत है, मैं वही भूमिका निभाऊंगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगर आपको वह नहीं मिलता जो आप चाहते हैं, तो आप सिर्फ गुस्सा होंगे और निराश होंगे, और इसी चीज का असर आपके खेल पर भी पड़ेगा। इसीलिए मैं टीम की ज़रूरतों को सबसे ऊपर रखता हूं।

जब आप इस बात के लिए तैयार रहते हैं, तो आप अपना 100 प्रतिशत देते हैं।" यह पहली बार नहीं है जब अक्षर ने इस नियम को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। दिल्ली कैपिटल्स के उपकप्तान के तौर पर 2024 में भी अक्षर ने कहा था कि 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम की वजह से उनकी बल्लेबाजी की पोजिशन पर असर पड़ा था। बता दें कि आईपीएल में 'इम्पैक्ट प्लेयर' का नियम 2023 में लागू किया गया था। आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स अपना अभियान 1 अप्रैल को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शुरू करेगी। 

 

Tags: Axar Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD