Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

15 बाउंड्री, 130 रन! विजय हजारे ट्रॉफी में अक्षर पटेल की तूफानी पारी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Axar Patel, Vijay Hazare, Vijay Hazare Trophy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अलूर , 03 Jan 2026

Last updated on: Jan 05, 2026, 12:16 IST

गुजरात ने अक्षर पटेल के ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के ग्रुप डी मुकाबले में आंध्र को 7 रन के करीबी अंतर से हराया। इस मुकाबले में पटेल ने 111 गेंदों में 5 छक्कों और 10 चौकों के साथ 130 रन की पारी खेली, जिसके बाद गेंदबाजी में 2 विकेट हासिल किए। केसीए क्रिकेट ग्राउंड 3 में शनिवार को खेले गए मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात की टीम ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 318 रन बनाए।

इस टीम ने 29 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से अक्षर पटेल ने जयमीत पटेल के साथ चौथे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। जयमीत 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुछ देर बाद टीम ने सौरव चौहान (6) का विकेट भी गंवा दिया। यहां से अक्षर पटेल ने विशाल जायसवाल के साथ छठे विकेट के लिए 117 गेंदों में 142 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 241 के स्कोर तक पहुंचाया। 

विशाल 70 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रवि बिश्नोई ने 31 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से सत्यनारायण राजू ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि मिद्दे अंजनेयुलु और नितीश रेड्डी ने 2-2 विकेट निकाले। इसके जवाब में आंध्र 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर सिर्फ 311 रन ही बना सकी। इस टीम को श्रीकर भरत और सीआर गणेश्वर ने शानदार शुरुआत दिलाई। 

दोनों बल्लेबाजों ने 13 ओवरों में 71 रन की साझेदारी की। श्रीकर 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि गणेश्वर ने 125 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 102 रन की पारी खेली। इनके अलावा, एसडीएनवी प्रसाद ने 26 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ नाबाद 48 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। गुजरात की तरफ से रवि बिश्नोई ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि अर्जन नागवासवाला और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट निकाले।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Axar Patel , Vijay Hazare , Vijay Hazare Trophy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD