Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

Sunny Deol
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 13:04 IST

अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म विभाजन के समय की कहानी पर केंद्रित है और राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित है। सोमवार को अभिनेता ने अपनी मां को याद करते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इस तस्वीर में सनी अपनी मां के बहुत करीब झुके हुए नजर आ रहे हैं।

दोनों हल्की-हल्की मुस्कान के साथ कैमरे की तरफ देख रहे हैं। अभिनेता ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "मां।" बता दें कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं। दोनों की शादी 1954 में हुई थी, जब धर्मेंद्र का फिल्मी सफर अभी शुरू भी नहीं हुआ था। इस शादी से उनके चार बच्चे हैं – दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल, जो दोनों ही बॉलीवुड में बड़े नाम हैं, और दो बेटियां विजेता और अजीता।

प्रकाश कौर ज्यादातर मीडिया से दूर रहती हैं लेकिन सनी और बॉबी अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीर शेयर करते हैं। हालांकि, अभिनेता की बहनें भी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। सनी अभी हाल ही में अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आए थे। यह जेपी दत्ता की 1997 की फिल्म ‘बॉर्डर’ का एक स्टैंडअलोन सीक्वल है।

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक मल्टी-फ्रंट वॉर ड्रामा है। फिल्म को पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसके बाद फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अन्या सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इसके अलावा, अभिनेता सनी देओल राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित एक पीरियड ड्रामा फिल्म 'लाहौर 1947' में भी नजर आएंगे। 1947 में भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 

Tags: Sunny Deol

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD