Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें आत्मनिर्भर भारत : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 ईसीजीएनएसएस जैमर के लिए 449 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केवल सिंह ढिल्लों द्वारा धन्यवाद अरदास आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा पर चंडीगढ़ भाजपा ने किए हवन, आरती एवं अरदास के आयोजन ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : पीवी सिंधु, तन्वी और आकर्षी दूसरे राउंड में पहुंचीं नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा को समर्पित भाजपा की अनूठी पहल जवाहरलाल नेहरू का बतौर प्रधानमंत्री 12 साल कार्यकाल “अंधेरी रात”, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल “चमकता हुआ सूरज”: अनिल विज पुष्कर सिंह धामी ने बास्केटबॉल खिलाड़ी उल्हास के.एस. को सम्मानित किया उत्तराखंड के मसूरी में 500 मीटर गहरी खाई में कार पलटी, चार लोगों की मौत फीफा वर्ल्ड कप 2026 : भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले? हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे बोहा और बरेटा नगर काउंसिल के कई आजाद पार्षद आप में शामिल जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले युवाः कविन्द्र गुप्ता प्रदेश सरकार व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वासुदेव देवनानी ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की मान सरकार द्वारा पटियाला में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत 'धमाल 4' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 9 हुई 'अल्फा' टीजर में आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव, राहुल गांधी को कुछ लोगों ने मजबूरी में आगे बढ़ाया : किरेन रिजिजू ई85 फ्यूल आउटलेट्स के बाद, सरकार एथेनॉल आधारित ईंधन के विस्तार पर कर रही चर्चा : हरदीप सिंह पुरी

 

'बंटवारा 1947' के मोशन पोस्टर में दिखा विभाजन का दर्द, परिवार की रक्षा करते नजर आए सनी देओल

Sunny Deol, Preity Zinta, Shabna Azmi, Batwara 1947, Batwara 1947 Motion Poster, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 09 Jun 2026

Last updated on: Jun 09, 2026, 16:51 IST

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। यह फिल्म पहले 'लाहौर 1947' के नाम से चर्चा में थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसके नाम और पहचान दोनों को बदलकर नए अंदाज में इसे पेश किया है। मोशन पोस्टर सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। यह फिल्म 1947 के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

मोशन पोस्टर की शुरुआत जलते हुए कागज के विजुअल से होती है, जिसके जरिए उस समय की तबाही और बिखराव का संकेत दिया जाता है। इसके बाद स्क्रीन पर सनी देओल नजर आते हैं। वह अफरा-तफरी और हिंसा के बीच दौड़ते हुए दिखाई देते हैं। उनके चारों तरफ भीड़ और दंगे जैसे हालात हैं। पोस्टर के अगले हिस्से में सनी देओल एक अलग ही अंदाज में दिखाई देते हैं।

वह हाथ में जलती हुई मशाल लिए सबसे आगे खड़े नजर आते हैं। वह अपने परिवार की रक्षा करते हुए दिखते हैं। उनके पीछे प्रीति जिंटा और अन्य लोग भी दिखाई देते हैं। बैकग्राउंड में तनाव और संघर्ष से भरा माहौल है। सनी देओल ने इस मोशन पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ''डर और नफरत के समय में, उन्होंने हिम्मत को चुना।

फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। थिएटर में जरूर देखने जाएं।'' फिल्म 'बंटवारा 1947' का निर्देशन मशहूर फिल्मकार राजकुमार संतोषी कर रहे हैं और इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले हो रहा है। यह फिल्म सनी देओल और राजकुमार संतोषी की रीयूनियन है। इससे पहले दोनों ने 'घायल' और 'दामिनी' जैसी यादगार फिल्मों में साथ में काम किया था।

फिल्म की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। यह उन आम लोगों की जिंदगी को दिखाती है जो इस विभाजन से प्रभावित हुए थे। कहानी में एक हिंदू परिवार को दिखाया गया है जो लाहौर से भारत आता है और उन्हें एक हवेली मिलती है जो पहले एक मुस्लिम परिवार की थी। 

लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब उन्हें पता चलता है कि उस हवेली में एक बुजुर्ग मुस्लिम महिला अभी भी रह रही है। इसी स्थिति से इंसानी रिश्तों, भावनाओं और संघर्ष की एक गहरी कहानी पेश की जाएगी। फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा करण देओल भी इस फिल्म का हिस्सा बताए जा रहे हैं।

 

Tags: Sunny Deol , Preity Zinta , Shabna Azmi , Batwara 1947 , Batwara 1947 Motion Poster , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD