Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज़: अन्नू कपूर ने वास्तु और अंधविश्वास पर किया मज़ेदार कटाक्ष रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल कविन्द्र गुप्ता ने सामाजिक सेवा कार्यों के लिए लाडली फाउंडेशन को सराहा 'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए दलविंदरजीत सिंह ने नशा मुक्ति मोर्चा के स्वयंसेवकों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक 5 जुलाई को हजारों लोगों के साथ चैनत गांव पहुंचेंगे इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर भाजपा मेडिकल सेल का सेवा संकल्प मंडियों में साफ – सफाई और फूड की गुणवत्ता को यकीनी बनाने के लिए विश्व स्तरीय तकनीकें अपनाई जाएंगी : हरचंद सिंह बरसट सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राजीव रंजन सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 68वीं और 69वीं बस रवाना 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम, वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार : पीएम नरेंद्र मोदी भूपेंद्र यादव ने विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत ईवी इकोसिस्टम का किया आह्वान संघर्ष से कॉमेडी क्वीन बनने तक भारती सिंह का सफर राजनाथ सिंह से मिले जनरल धीरज सेठ बच्चों में विकासात्मक विलंब की पहचान पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण डॉ. रवजोत सिंह ने काहलवां में मीटिंग की भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - 'विश्वास हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी' पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत'

 

अक्षय खन्ना को जो सफलता मिली, उससे भी कहीं ज्यादा के हकदार हैं : सनी देओल

Sunny Deol, Akshaye Khanna, Ikka, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Jun 2026

Last updated on: Jun 30, 2026, 12:38 IST

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता सनी देओल ने फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बाद, कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का' में अक्षय खन्ना के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया। 'इक्का' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी ने कहा कि अक्षय को जो भी सफलता मिल रही है, वे उसके हकदार हैं और उन्हें इससे भी कहीं ज्यादा सफलता मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि सही समय आ गया है। जैसा मैं कह रहा था, समय का कुछ पता नहीं होता, इसलिए बस काम करते रहो, कभी हार मत मानो, बस करते रहो। मुझे लगता है कि अक्षय यही कर रहे थे। अब सही समय आया है और वे कामयाबी की ऊंचाइयां छू रहे हैं, तो वे इसके हकदार हैं।" फिल्म बॉर्डर का जिक्र करते हुए सनी ने यह भी याद किया कि कैसे उन्होंने और अक्षय ने शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग बनाई थी।

सनी ने कहा कि मैं अक्षय के लिए बहुत खुश हूं। हम दोनों ने पहले साथ में फिल्म 'बॉर्डर' की थी। वह मेरे साथ पहली बार काम कर रहे थे। हमारी अच्छी दोस्ती हो गई थी क्योंकि वे विनोद जी के बेटे हैं। इतने सालों बाद मैं उनसे मिला। असल में, उसके पहले हम कभी मिले भी नहीं थे। लंबे समय के बाद मिलना बहुत अच्छा लगा।

ऐसा महसूस हुआ जैसे पुराने दिनों में वापस चले गए हों। वे बहुत अच्छे इंसान हैं। 'इक्का' के बारे में बात करते हुए सनी ने कहा, "इक्का सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं है। यह परिवार, रिश्तों और जिंदगी से जुड़े मुश्किल फैसलों की कहानी है। अर्जुन एक ऐसा व्यक्ति है, जो सही काम करने में विश्वास रखता है, लेकिन हालात उसे अपने आसपास की हर चीज पर सवाल उठाने के लिए मजबूर कर देते हैं।

उसका दर्द, उसका गुस्सा, उसकी खामोशी और जिस चीज में वह विश्वास करता है, उसके लिए उसकी लड़ाई, इन्हीं बातों ने मुझे इस किरदार की ओर आकर्षित किया।" उन्होंने कहा कि यह फिल्म इसलिए भी बहुत खास है क्योंकि यह मेरी पहली 'डायरेक्ट-टू-स्ट्रीमिंग' रिलीज है। मुझे खुशी है कि नेटफ्लिक्स के जरिए भारत और दुनिया भर के दर्शक 'इक्का' का अनुभव कर सकेंगे।

 

Tags: Sunny Deol , Akshaye Khanna , Ikka , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD