Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

गबरू और लाहौर-1947 के बीच सनी देओल ने की नई फिल्म की अनाउंसमेंट, एक्साइडेट हुए फैंस

Sunny Deol, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 10 Apr 2026

Last updated on: Apr 10, 2026, 15:52 IST

'गबरू' और 'लाहौर-1947' के बाद सनी देओल ने नई फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। अभिनेता ने फिल्म 'जाट' के एक साल पूरा होने की खुशी में 'जाट' का दूसरा पार्ट बनाने का एलान कर दिया है और फिल्म के मेकर्स और अपने को-स्टार्स को दिल से शुक्रिया कहा है। सनी देओल की नई फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद फैंस भी काफी उत्साहित हैं।

सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'जाट' की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वे हाथ में बंदूक लिए एक्शन करते दिख रहे हैं। वीडियो में रणदीप हुड्डा की भी झलक देखने को मिल रही है। अभिनेता ने फिल्म जाट की शूटिंग के वक्त दिल खोलकर मस्ती की थी और वे दोबारा उस मस्ती को 'जाट-2' के जरिए जीना चाहते हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जाट की रिलीज़ को एक साल हो गया और क्या शानदार सफर रहा! फिल्म की शूटिंग के दौरान हमने जो मस्ती, एक्शन और मस्ती की, वो आज भी याद आती है। सेट पर हर दिन ऊर्जा, जोश और जाट की उस खास भावना से भरा रहता था। वाकई सबसे सुखद अनुभवों में से एक।" उन्होंने आगे लिखा, "गोपीचंद मलिनेनी को उनके विजन और इस दुनिया को इतनी दमदार तरीके से जीवंत करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह को भी शुभकामनाएं। आप दोनों के साथ स्क्रीन शेयर करना बहुत अच्छा लगा। अब शायद अब फिर से कमर कसने का समय आ गया है। जाट-2 जल्द आ रही है।" अभिनेता के कैप्शन से लग रहा है कि जल्द ही फिल्म से जुड़ी पहली झलक भी जल्द ही सामने आने वाली है। बता दें कि 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और कुछ महीने बाद फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जाएगी।

एक्शन से भरी जाट में रणदीप हुड्डा ने खलनायक राणातुंगा की भूमिका निभाई थी। खलनायक राणातुंगा के गुंडाराज को खत्म करने के लिए सनी देओल की एंट्री होती है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट निकालने में कामयाब रही लेकिन बहुत बड़ी कमाई नहीं कर पाई। फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये था और फिल्म ने 120-140 करोड़ के बीच कलेक्शन किया था।

 

Tags: Sunny Deol , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD