Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एक देश के तौर पर भारत ने वैश्विक नेता बनने का अवसर गंवा दिया : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 21 Mar 2026

Last updated on: Mar 22, 2026, 13:03 IST

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी हालातों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को केंद्र की विदेश नीति पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा युद्ध के विरोध में रही है और शांति की पक्षधर है। अखिलेश यादव ने लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में कहा, "पहले ही दिन मैंने कहा था कि समाजवादी पार्टी के लोग और जो लोग समाजवादी विचारधारा में विश्वास रखते हैं, वे कभी भी युद्ध के पक्ष में नहीं होते।

युद्ध कभी होना ही नहीं चाहिए। एक देश के तौर पर, भारत ने वैश्विक नेता बनने का एक अवसर गंवा दिया। अगर भारत ने कोई मजबूत रुख अपनाया होता, तो युद्ध से बचा जा सकता था।" उन्होंने आगे कहा कि ईरान-इजरायल-अमेरिका जैसे संघर्ष में भारत सरकार ने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया, जिससे देश की छवि प्रभावित हुई।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग कुछ भी नहीं जानते। वे केवल नफरत फैलाना चाहते हैं और हर स्थिति का राजनीतिक फायदा उठाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध के कारण अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है, महंगाई बढ़ रही है और विदेश नीति पूरी तरह फेल साबित हुई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख ने मांग की कि सरकार को युद्धग्रस्त क्षेत्रों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा, तेल आपूर्ति और संप्रभुता जैसे मुद्दों पर संसद में चर्चा करनी चाहिए। 

त्योहारों के संदर्भ में अखिलेश यादव ने सद्भाव का संदेश देते हुए कहा, "होली के अवसर पर हम सभी एक-दूसरे के साथ गुझिया बांटते हैं। इसी तरह, ईद पर हम एक-दूसरे का अभिवादन करते हैं, ईद की शुभकामनाएं देते हैं और साथ मिलकर जश्न मनाते हुए सेवइयां भी बांटते हैं। ईद के दिन हम एक संकल्प लेते हैं और दुनिया को यह संदेश देते हैं कि हमें शांति, सद्भाव और खुशी के साथ रहना चाहिए।"

इसके अलावा मथुरा में 'फरसा वाले बाबा' (चंद्रशेखर सिंह) की मौत पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "उनका तो बस एक ही नारा है, 'हथेली गरम, पुलिस नरम'।" अखिलेश ने आरोप लगाया कि मथुरा में जो घटना हुई है, उसके लिए सरकार जिम्मेदार है।

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD