Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

किसान संगठनों ने सुनील जाखड़ से की मुलाकात

चुनाव घोषणा पत्र में मांगें शामिल करने की अपील

Sunil Jakhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Mar 2026

Last updated on: Mar 22, 2026, 09:56 IST

पंजाब की विभिन्न किसान संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ से मुलाकात कर अपनी मांगों से संबंधित एक विस्तृत मांग पत्र प्रस्तुत किया। इस प्रतिनिधिमंडल में श्री हरमीत सिंह कादियां (बीकेयू कादियां), श्री फुरमान सिंह संधू (बीकेयू पंजाब), श्री जंगवीर सिंह चौहान (दोआबा किसान कमेटी पंजाब), श्री बलविंदर सिंह मल्ल्ही नंगल (दोआबा किसान संघर्ष कमेटी), श्री बलविंदर सिंह राजू औलख (माझा किसान संघर्ष कमेटी), श्री मलूक सिंह हीरके (बीकेयू मालवा हीरके) और श्री कुलदीप सिंह बलजीदपुर (दोआबा किसान यूनियन पंजाब) शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने अपने मांग पत्र में पंजाब के नदी जल विवाद का समाधान रिपेरियन सिद्धांत के आधार पर करने, किसानों को कर्ज से मुक्त करने, फसलों के लिए एमएसपी और भाव अंतर योजना लागू करने, किसान आयोग और जनरल कैटेगरी आयोग के गठन जैसी प्रमुख मांगें रखीं। इसके अलावा, पंजाब में नौकरियों में पंजाबियों को प्राथमिकता देने, गन्ने का बकाया समय पर चुकाने, नशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और नकली दूध की जांच के लिए मोबाइल प्रयोगशालाएं शुरू करने की भी मांग की गई।

किसान नेताओं ने भाजपा से अपील की कि आने वाले चुनाव घोषणा पत्र में इन मांगों को शामिल किया जाए और पंजाब के मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने प्रतिनिधिमंडल को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि किसानों की जायज मांगों को पार्टी मंच पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

 

Tags: Sunil Jakhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD