Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

अभिनेता कमल हासन को मिला प्रतिष्ठित पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड

Kamal Haasan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Mar 2026

Last updated on: Mar 20, 2026, 17:09 IST

दिग्गज अभिनेता कमल हासन को तेलंगाना गद्दार फिल्म अवॉर्ड्स में पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उन्हें फिल्म उद्योग में उनके आजीवन योगदान और उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। कमल हासन इस सम्मान से बेहद खुश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं शेयर की। अभिनेता ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सम्मान प्राप्त करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं।

अभिनेता ने पोस्ट कर लिखा, "मैं माननीय मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और माननीय उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमर्का का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने तेलंगाना गद्दार फिल्म अवॉर्ड्स को फिर से जीवित किया। साथ ही, मैं सम्मानपूर्वक प्रतिष्ठित पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड स्वीकार करता हूं।" अभिनेता ने आगे लिखा कि इस अवॉर्ड को फिर से शुरू करके सरकार ने न सिर्फ एक सम्मान दिया है, बल्कि यह दिखाया है कि ऐसे मंच कलाकारों की हिम्मत, सांस्कृतिक यादों और जनता की आवाज को कितना महत्व देते हैं।

अभिनेता ने लिखा, "मैं सभी साथी अवॉर्ड विजेताओं और पूरी टीम को बधाई देता हूं, जिन्होंने इस आयोजन को शानदार तरीके से आयोजित किया। सिनेमा जिंदाबाद।" पैडी जयराज एक प्रसिद्ध अभिनेता और दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड विजेता थे। उनका नाम भारतीय सिनेमा के शुरुआती दौर से जुड़ा है। यह अवॉर्ड उनके सम्मान में दिया जाता है, जो फिल्म उद्योग में लंबे योगदान वाले कलाकारों को मिलता है।

वहीं, कमल हासन ने अपने करियर में कई भाषाओं में काम कर मनोरंजन जगत में योगदान दिया है। अभिनेता भारतीय सिनेमा के एक दिग्गज निर्देशक, निर्माता, और लेखक हैं, जिनका करियर छह दशक से अधिक का है। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की और 'अपूर्व रागंगल' (1975) से मुख्य भूमिका में सफलता पाई। 

उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल' के तहत 'हे राम', 'विश्वरूपम' जैसी फिल्में बनाईं हैं। अभिनेता ने नायकन (1987), सदमा, और दशावतारम जैसी फिल्मों के लिए मशहूर कमल ने चार राष्ट्रीय पुरस्कार और 19 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं।

 

Tags: Kamal Haasan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD