Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कमल हासन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, 'कीलाडी' को लेकर की खास अपील

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Kamal Haasan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Aug 2025

Last updated on: Aug 08, 2025, 11:45 IST

राज्यसभा सांसद और अभिनेता कमल हासन ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कमल हासन ने इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी के समक्ष तमिल सभ्यता की भव्यता और तमिल भाषा के शाश्वत गौरव को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के लिए सहयोग मांगा।

राज्यसभा सांसद कमल हासन ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा, "आज मुझे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तमिलनाडु की जनता के प्रतिनिधि और एक कलाकार के रूप में मैंने उनके समक्ष कुछ अनुरोध रखे, जिनमें सबसे प्रमुख 'कीलाडी' की प्राचीनता को मान्यता दिलाने में तेजी लाने का अनुरोध था।"

कमल हासन ने अपने बयान में कहा, "मैंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वे तमिल लोगों के उन प्रयासों को समर्थन दें जो तमिल सभ्यता की महानता और तमिल भाषा की प्राचीनता को विश्व के सामने लाने का काम कर रहे हैं।" बता दें कि कीलाडी तमिलनाडु के शिवगंगई जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल है, जिसकी प्राचीनता को मान्यता दिलाने का कमल हासन ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया।

उल्लेखनीय है कि फिल्म अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने 25 जुलाई को राज्यसभा में सांसद के रूप में शपथ ली थी। हासन ने तमिल में शपथ लेते हुए अपनी सांस्कृतिक जड़ों और नागरिक प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा, "एक भारतीय होने के नाते, मैं अपना कर्तव्य निभाऊंगा।"

कमल हासन मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएस) के संस्थापक भी हैं। उनकी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 37 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसके अलावा, 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में हासन ने खुद कोयंबटूर दक्षिण से चुनाव लड़ा, जहां वे भाजपा की वनथी श्रीनिवासन से मामूली अंतर से हार गए थे।

इसके बाद, हासन के राज्यसभा नामांकन का तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने समर्थन किया। उन्हें 12 जून को निर्विरोध निर्वाचित किया गया था।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Kamal Haasan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD