Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर ईंधन में होना चाहिए बदलाव : कमल हासन

Kamal Haasan, Makkal Needhi Maiam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Dec 2025

Last updated on: Dec 20, 2025, 15:19 IST

अभिनेता से नेता बने एवं राज्यसभा सांसद कमल हासन ने संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार से ई20 ईंधन में बदलाव और ई10 पेट्रोल को बंद करने को लेकर सवाल किया, जिसका सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी ने जवाब दिया। कमल हासन ने शुक्रवार को सवाल-जवाब की प्रति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की। 

उन्होंने बदलाव के दौरान कंज्यूमर के हितों को ध्यान में रखने की बात कही। कमल हासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "कई भारतीयों के लिए, पर्सनल ट्रांसपोर्ट आकांक्षा और रोजाना की तरक्की को दिखाता है। राज्यसभा में अपने पहले अतारांकित प्रश्न में, मैंने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन, वाहनों पर इसके असर, ई10 पेट्रोल को वापस लेने और कंज्यूमर सुरक्षा उपायों पर स्पष्टता मांगी। 

इन मुद्दों पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी ने जवाब दिया। यह बदलाव जानकारी के साथ, निष्पक्ष और कंज्यूमर के हितों को ध्यान में रखकर होना चाहिए।" कमल हासन ने संसद सत्र में तीन सवाल किए थे, जिसमें उन्होंने पूछा कि क्या ई20 ईंधन के वाहन माइलेज, इंजन के पुर्जों और फ्लीट कम्पैटिबिलिटी पर पड़ने वाले प्रभाव पर व्यापक अध्ययन किए गए हैं और यदि नहीं, तो इसके क्या कारण हैं? 

उन्होंने सवाल किया कि पुराने वाहनों के साथ इसकी व्यापक कम्पैटिबिलिटी के बावजूद देश भर में ई10 पेट्रोल की उपलब्धता बंद करने के क्या कारण हैं और क्या सरकार ई10 को एक विकल्प के रूप में फिर से शुरू करने का प्रस्ताव रखती है? एक अन्य सवाल में उन्होंने पूछा कि क्या ई20 के उपयोग से वाहन को होने वाले नुकसान या अधिक परिचालन लागत से संबंधित वारंटी, बीमा या उपभोक्ता संरक्षण पर कोई दिशानिर्देश मौजूद हैं और क्या सरकार ने इथेनॉल की कीमत में अस्थिरता और ईंधन की सामर्थ्य पर इसके प्रभाव का आकलन किया है?

केंद्रीय सड़क एवं राज्यमार्ग मंत्री नीतीन गडकरी ने 17 दिसंबर को हासन के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि नीति आयोग के तहत 26/12/2020 को गठित अंतर-मंत्रालयी समिति (आईएमसी) ने, अन्य बातों के अलावा, वाहन कम्पैटिबिलिटी और माइलेज के विभिन्न पहलुओं की जांच की थी। इस आकलन को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई), और सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) द्वारा किए गए अनुसंधान अध्ययनों से भी समर्थन मिला।

उन्होंने बताया कि ई20 ईंधन वाले वाहनों पर किए गए व्यापक फील्ड परीक्षणों में कोई कम्पैटिबिलिटी समस्या या ई20 का कोई नकारात्मक प्रभाव सामने नहीं आया। इन अध्ययनों ने पुष्टि की है कि पुराने वाहन भी ई20 ईंधन के साथ चलाने पर प्रदर्शन में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं दिखाते हैं, और न ही उनमें असामान्य नुकसान होता है।

 

Tags: Kamal Haasan , Makkal Needhi Maiam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD