Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

आईपीएल : 145 मुकाबलों में 183 विकेट, जानिए सीजन-दर-सीजन कैसा रहा बुमराह का प्रदर्शन?

Jasprit Bumrah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Mar 2026

Last updated on: Mar 18, 2026, 18:14 IST

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लगातार 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस (एमआई) की ओर से खेलने जा रहे हैं। बुमराह ने अब तक 145 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 22.02 की औसत के साथ 183 विकेट निकाले, जिसमें 2 बार पारी में फाइव विकेट हॉल हासिल किया। बुमराह ने 4 बार आईपीएल के एक ही सीजन में 20 विकेट के आंकड़े को छुआ है।

आइए, सीजन-दर-सीजन उनके प्रदर्शन पर नजर डालते हैं। बुमराह साल 2013 में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेले थे। उन्हें पहले सीजन में सिर्फ 2 ही मुकाबलों में उतारा गया, जिसमें कुल 42 गेंदें फेंकी। इस दौरान उन्होंने 3 विकेट हासिल किए। अगले सीजन बुमराह को 11 मुकाबलों में मौका दिया गया, लेकिन अपने प्रदर्शन से फैंस को निराश किया।

इस सीजन उन्हें सिर्फ 5 ही सफलताएं हाथ लगीं। आईपीएल 2015 में बुमराह ने मुंबई इंडियंस की ओर से 4 मुकाबले खेले, जिसमें 3 विकेट ही निकाल सके। आईपीएल में बुमराह का स्वर्णिम काल साल 2016 से शुरू हुआ। इस साल उन्होंने 14 मुकाबलों में 15 विकेट निकाले। साल 2017 में बुमराह ने 16 मुकाबलों में 22 की औसत के साथ 20 विकेट हासिल किए।

आईपीएल 2018 में बुमराह के नाम 14 मुकाबलों में 17 विकेट रहे। आईपीएल 2019 में बुमराह ने 16 मैच खेले, जिसमें 21.52 की औसत के साथ 409 रन देकर 19 विकेट निकाले। आईपीएल 2020/21 में बुमराह ने मुंबई इंडियंस की तरफ से 15 मैच खेलते हुए 27 विकेट चटकाए। आईपीएल 2021 में एक बार फिर बुमराह का प्रदर्शन शानदार रहा, जिन्होंने 14 मुकाबलों में 410 रन देकर 21 विकेट हासिल किए।

अगले सीजन बुमराह ने 14 मैच खेले, जिसमें 15 विकेट हासिल किए। आईपीएल 2022 में बुमराह ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विरुद्ध एक ही मैच में महज 10 रन देकर 5 विकेट निकाले थे। आईपीएल 2024 में इस तेज गेंदबाज ने 13 मुकाबलों में 20 विकेट प्राप्त किए। इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ एक ही पारी में 21 रन देकर 5 विकेट निकाले। आईपीएल 2025 में 12 मैच खेलकर 17.55 की औसत के साथ 18 विकेट अपने नाम किए।

 

Tags: Jasprit Bumrah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD