Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग

 

अपने घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने से बेहतर कुछ नहीं : जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, T20 World Cup Final, ICC Mens T20 World Cup Final, India, New Zealand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 08 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 15:26 IST

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रन से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अपने नाम करते हुए रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीता। रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने महज 15 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद बुमराह ने कहा, "यह जीत मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि मैंने अपने घरेलू मैदान पर पहले भी एक फाइनल (वनडे वर्ल्ड कप 2023) खेला था, लेकिन उसे जीत नहीं पाया था। आज वह कमी पूरी हो गई।"पिच को लेकर बुमराह ने कहा, "मुझे पता था कि विकेट काफी सपाट है, इसलिए मुझे अपने पूरे अनुभव का इस्तेमाल करना पड़ा।

इस टूर्नामेंट से पहले मैं ऐसी स्थिति में था जहां मुझे लग रहा था कि मैं बहुत ज्यादा कोशिश कर रहा हूं। मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा था, लेकिन शायद जरूरत से ज्यादा प्रयास कर रहा था। इस टूर्नामेंट में मैंने बस मैच को अपने करीब आने दिया। यह तरीका मेरे लिए काफी अच्छा काम कर गया। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से अपनी ताकत का आकलन करना हमेशा अहम रहा है।

वर्ल्ड कप फाइनल में अपने घरेलू मैदान पर 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनना इससे बेहतर नहीं हो सकता।" उन्होंने आगे कहा, "जहां तक मेरी स्लोअर गेंदों की बात है, यह अनुभव का नतीजा है। मैंने यहां पहले भी सपाट विकेटों पर खेला है और दूसरी टीमों को भी देखा है। मैंने सीखा कि बहुत तेज गेंदबाजी करने की कोशिश करना बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना आसान बना देता है।

इसलिए मैंने समझदारी से गेंदबाजी की और यह समझने की कोशिश की कि बल्लेबाज क्या करना चाहते हैं।" गेंदबाजी यूनिट के बारे में बुमराह ने कहा, "जब भी हम चर्चा करते हैं, तो हर कोई विकल्प लेकर आता है। जरूरत पड़ने पर हमने आपस में अच्छी बातचीत की। हमने कभी घबराहट नहीं दिखाई और दबाव में भी शांत रहे। 

जो टीमें ऐसा करती हैं, वही टूर्नामेंट जीतती हैं और मुझे खुशी है कि हमने भी ऐसा ही किया।"खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने संजू सैमसन (89), अभिषेक शर्मा (52) और ईशान किशन (54) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई।

 

Tags: Jasprit Bumrah , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , T20 World Cup Final , ICC Mens T20 World Cup Final , India , New Zealand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD