Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग

 

जसप्रीत बुमराह : भारतीय टीम का 'हनुमान', हर बार मुश्किल में लगाते हैं नैया पार

Jasprit Bumrah, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Mar 2026

Last updated on: Mar 10, 2026, 13:00 IST

भारतीय टीम जब भी मुश्किल में फंसती है, तो फैंस से लेकर खिलाड़ी तक की जुबान में एक ही नाम आता है। वो नाम है जसप्रीत बुमराह। मैच हाथ से निकल रह होता है, तो हर किसी की निगाहें बुमराह को खोजती हैं। हर कोई बस यही उम्मीद करता है कि बुमराह आएंगे और कुछ चमत्कार कर देंगे। बुमराह के पास कोई अनोखी शक्तियां नहीं हैं, लेकिन उनके प्रदर्शन में इतनी निरंतरता हैं कि वह भारतीय टीम के 'हनुमान' बन गए हैं।  

हारी हुई बाजी को कैसे जीत में पलटना है यह हुनर जसप्रीत बुमराह को बखूबी आता है। प्रेशर चाहे कितना भी हो क्यों न हो, लेकिन बुमराह हमेशा शांत ही नजर आते हैं। बुमराह के हाथों में गेंद होती हैं, तो सिर्फ उनका प्रदर्शन शोर मचाता है। अपनी घातक गेंदबाजी से कैसे विपक्षी खेमे में खलबली मचा जाती है यह बुमराह अच्छे से जानते हैं।

बुमराह का कद भारतीय टीम में कितना बड़ा है यह बताने की जरूरत नहीं है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। खिताबी मुकाबले में फिर बुमराह अपने शानदार प्रदर्शन से छाए रहे। फाइनल जैसे दबाव भरे मुकाबले में बुमराह ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

यह चार विकेट मिचेल सैंटनर, रचिन रविंद्र, जेम्स नीशम और मैट हेनरी के थे। बुमराह ने न्यूजीलैंड के बैटिंग ऑर्डर की कमर तोड़कर रख दी। हालांकि, बुमराह के लिए यह कोई नई बात नहीं है। बुमराह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में 4 विकेट चटकाने वाले महज तीसरे गेंदबाज बने।सेमीफाइनल मुकाबले में एक समय पर रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम हावी होती नजर आ रही थी।

अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई थी और फाइनल का टिकट दूर जा रहा था। हालांकि, बुमराह पारी का 18वां ओवर फेंकने आए और मैच को पूरी तरह से पलट डाला। क्रीज पर सेट होकर शतक पूरा करने की दहलीज पर खड़े जैकब बेथेल और सैम करन जैसे बल्लेबाज बुमराह की 6 गेंदों में एक बाउंड्री तक नहीं लगा सके।

18वें ओवर में बुमराह ने एक के बाद एक यॉर्कर फेंकी और सिर्फ 6 रन खर्च किए। बुमराह के इस ओवर ने मैच को पूरी तरह से पलट दिया। बुमराह द्वारा बनाए गए प्रेशर के कारण भारतीय टीम को अगले ही ओवर में विकेट मिल गई और टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित हो गई। टी20 विश्व कप 2026 में जसप्रीत बुमराह ने खेले 8 मुकाबलों में कुल 14 विकेट निकाले। 

अब गौर करने वाली बात यह है कि बुमराह का बेस्ट प्रदर्शन वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आया। बुमराह ने एक बार फिर साबित करके दिखाया कि क्यों 140 करोड़ फैंस उन पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं।

 

Tags: Jasprit Bumrah , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD