Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पांचवां टी20 : साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराकर भारत ने 3-1 से जीती सीरीज

Suryakumar Yadav, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Tilak Varma, Hardik Pandya, Jasprit Bumrah, Varun Chakaravarthy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 19 Dec 2025

Last updated on: Dec 20, 2025, 15:04 IST

भारत ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पांचवें और निर्णायक मैच को 30 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने टी20 सीरीज 3-1 से जीती। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवरों के खेल में 5 विकेट खोकर 231 रन बनाए। टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। 

इन खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 5.4 ओवरों में 63 रन की साझेदारी की। सैमसन 37, जबकि अभिषेक 34 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में 5 रन से ज्यादा नहीं बना सके। भारतीय टीम 115 के स्कोर तक 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से तिलक वर्मा ने हार्दिक पंड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 44 गेंदों में 105 रन जोड़ते हुए भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। 

तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 1 छक्के और 10 चौकों के साथ 73 रन की पारी खेली, जबकि पंड्या ने 25 गेंदों में 5 छक्कों और 5 चौकों के साथ 63 रन बनाए। इस पारी के दौरान पंड्या ने महज 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जिसके साथ वह टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वालों में दूसरे भारतीय बन गए। विपक्षी टीम की तरफ से कॉर्बिन बॉश ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि ओटनील बार्टमैन और जॉर्ज लिंडे ने 1-1 विकेट निकाला।

टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद भारत ने मेहमान टीम के विरुद्ध वनडे सीरीज 2-1 से जीती। इसके बाद टीम इंडिया ने कटक में खेले गए पहले टी20 मैच को 101 रन से जीता, लेकिन साउथ अफ्रीका ने अगला मुकाबला 51 रन से अपने नाम करते हुए सीरीज में बराबरी कर ली थी। भारत ने धर्मशाला में खेले गए सीरीज के तीसरे मैच को 7 विकेट से जीता, जबकि लखनऊ में चौथा टी20 मैच घने कोहरे की वजह से रद्द हो गया। 

ऐसे में पांचवां मुकाबला निर्णायक बन गया था। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी। साउथ अफ्रीका को रीजा हैंड्रिक्स और क्विंटन डी कॉक की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने 63 गेंदों में 69 रन जुटाए। रीजा 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद क्विंटन ने देवाल्ड ब्रेविस के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रन जुटाए, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही विकेटों का पतझड़ लग गया।

ब्रेविस 17 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्विंटन ने 35 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 65 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने 53 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने 1-1 विकेट हासिल किया।

 

Tags: Suryakumar Yadav , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Tilak Varma , Hardik Pandya , Jasprit Bumrah , Varun Chakaravarthy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD