Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोहिंदर भगत ने गीता कॉलोनी में 45.30 लाख की लागत से सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत की

कहा, विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही पंजाब सरकार

Mohinder Bhagat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 18 Mar 2026

Last updated on: Mar 18, 2026, 17:01 IST

शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा आज स्थानीय वार्ड नंबर 51 की गीता कॉलोनी में 45.30 लाख रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई गई। इस मौके पर संबोधन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पूरे राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि लोगों को बढिया सुविधाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पहले दिन से राज्य के विकास और लोगों की भलाई को प्राथमिकता दी है और इसे ध्यान में रखते हुए कई लोक-हितैषी निर्णय लिए है। 

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और आने वाले दिनों में कई अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे। श्री भगत ने कहा कि इन सड़कों के बनने से जहां इलाके के लोगों की प्रमुख मांग पूरी होगी, वही यहां से गुजरने वालों के लिए आवागमन भी सुगम हो जाएगा। 

उन्होंने इस मौके पर अधिकारियों को सड़कों के निर्माण काम निर्धारित मानदंडों के अनुसार और तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर वार्ड इंचार्ज प्रवीण गोरिया और अन्य इलाका वासियों ने सड़कों के निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए पंजाब सरकार और कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि इससे इलाका वासियों को काफी राहत मिलेगी।

इस मौके पर आप नेता सुभाष गोरिया, काउंसलर राज कुमार राजू, सतनाम कलेर, आशा धमाटिया, दीपक भगत, आशा डोगरा, सोनिया भगत, विकास सोनू, सनी विज, के.एन. भट्टी, संध्या, केवल सिंह गिल, शिव भगत, जोगिंदर भगत, भूषण भगत, शुभम स्वालिया, रिंकू भगत, जसवीर कौर, रविंदर रवी सहित बड़ी संख्या में इलाकावासी मौजूद थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD