Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

टीवी पर मचेगा 'थामा' का असली धमाल, इस दिन होने जा रहा है वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

Ayushmann Khurrana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Mar 2026

Last updated on: Mar 18, 2026, 16:55 IST

हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का क्रेज हमेशा से ही दर्शकों के दिल के करीब रहा है। 'स्त्री' से शुरू हुए मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की फिल्म 'थामा' ने रिलीज के बाद दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। इसी क्रम को जारी रखते हुए मेकर्स ने फिल्म को टेलीविजन पर रिलीज करने का फैसला लिया है। मैडॉक ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम के जरिए 'थामा' के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर की जानकारी दी।

उन्होंने फिल्म का एक क्लिप शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "रोमांस में ट्विस्ट, डर में कॉमेडी। बस 3 दिन में रात होगी थोड़ी स्पूकी। टीवी पर पहली बार 'थामा'। 3 दिन बाद 21 मार्च को रात 8 बजे सोनी मैक्स पर।" बता दें कि यह मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई का आंकड़ा पार किया था।

आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित फिल्म में कई कैमियो रोल भी देखने को मिले थे, जिनमें सत्यराज, वरुण धवन, अभिषेक बनर्जी, नोरा फतेही, और भी कलाकार नजर आए थे। फिल्म 'थामा' में आयुष्मान खुराना के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रश्मिका मंदाना भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म एक काल्पनिक दुनिया में सेट की गई है और इसमें वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' के साथ एक क्रॉसओवर भी देखने को मिलता है। 

'थामा' मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है, जो कि पहले 'स्त्री', 'भेड़िया', और 'मुंज्या' जैसी फिल्मों को पेश कर चुका है। 'थामा' मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की 2025 में रिलीज हुई एक चर्चित फिल्म है, जो बेताल की लोककथाओं पर आधारित है। यह एक अनूठी प्रेम कहानी है, जिसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं।

हालांकि, फिल्म ने आखिरी में इसको आगे बढ़ाने का संकेत दिया है। फिल्म की कहानी आलोक नाम के जर्नलिस्ट के ईर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार आयुष्मान खुराना ने निभाया था। आलोक को एक ट्रिप के दौरान ताड़का (रश्मिका मंदाना) नाम की एक रहस्यमयी महिला से प्यार हो जाता है, जो अमर बेतालों की प्रजाति से है। कहानी में रोमांच तब आता है जब एक खतरनाक बेताल (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) फिर से सामने आता है।

 

Tags: Ayushmann Khurrana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD