Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

'पति पत्नी और वो 2' का गाना 'रूप दी रानी' रिलीज, तीन हसीनाओं के साथ दिखा पांडे जी का देसी स्वैग

Ayushmann Khurrana, Sara Ali Khan, Wamika Gabbi, Rakul Preet Singh, Pati Patni Aur Woh Do, Roop Di Rani, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Apr 2026

Last updated on: Apr 23, 2026, 12:09 IST

अभिनेता आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का नया गाना 'रूप दी रानी' बुधवार को रिलीज कर दिया है। आयुष्मान अपने इंस्टाग्राम पर गाने का क्लिप पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "तीन हसीनाएं और पांडे जी का स्वैग...इसमें पूरा कन्फ्यूजन और मनोरंजन होगा। गाना 'रूप दी रानी' रिलीज कर दिया गया है।" यह गाना फिल्म के मजेदार माहौल को अच्छी तरह से दर्शाता है।

इसकी कैची धुनों पर मुख्य कलाकार आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। गाने को गुरु रंधावा और और हीर ने मिलकर गाया है। इसके बोल इंदीवर ने लिखे हैं, जबकि संगीत तनिष्क बागची ने दिया है। डांस की कोरियोग्राफी बॉस्को-लेस्ली मार्टिस ने की है। उन्होंने एक मजेदार हुक स्टेप भी तैयार किया है, जो शादी वाले सीन की ओर इशारा करता है।

गाने के रंगीन और एनर्जेटिक विजुअल्स फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित फिल्म 'पति पत्नि और वो दो' का निर्माण भूषण कुमार, रेणु रवि चोपड़ा ने किया है। यह 2019 की हिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म है। इस फिल्म में जहां कानपुर के इंजीनियर चिंटू त्यागी के विवाहेतर संबंध को मजेदार अंदाज में पर्दे पर दिखाया गया था।

इस बार प्रयागराज के प्रजापति पांडे की दुनिया को भी हल्के-फुल्के हास्य अंदाज में दिखाया जाएगा। दरअसल, इस बार फिल्म में प्रजापति पांडे के जीवन में तीन महिलाओं के आने से पैदा होने वाला कन्फ्यूजन को दिखााया जाएगा। फिल्म का टीजर पहले जारी किया जा चुका है, जिसे दर्शकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म 'पति पत्नि और वो दो' 15 मई को पूरे देश में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Ayushmann Khurrana , Sara Ali Khan , Wamika Gabbi , Rakul Preet Singh , Pati Patni Aur Woh Do , Roop Di Rani , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD