Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'पति पत्नी और वो दो' पब्लिक रिव्यू : आयुष्मान की फिल्म पर अलग-अलग राय, किसी को 'सोशल मैसेज' तो किसी को लगी 'औसत

Ayushmann Khurrana, Rakul Preet Singh, Wamiqa Gabbi, Sara Ali Khan, Pati Patni Aur Woh Do, Review, Pati Patni Aur Woh Do Public Review, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 May 2026

Last updated on: May 16, 2026, 13:21 IST

अभिनेता आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही थी। दूसरी तरफ दर्शकों ने फिल्म पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी। आईएएनएस ने फिल्म देखकर लौटे दर्शकों से बात की, जिसमें फिल्म को लेकर उनकी तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।

जहां कुछ लोग इसे बेहतरीन सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म बता रहे हैं, तो कुछ के लिए यह महज औसत एंटरटेनिंग है। फिल्म को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई है। फिल्म देखकर आए दर्शक ने कहा, "फिल्म देखने में बिल्कुल औसत थी। अभिनय, तो सभी का अच्छा था, लेकिन स्क्रिप्ट के मोर्च पर फिल्म थोड़ी कमजोर लगी। फिल्म की कहानी कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' जैसी थी।"

दूसरे दर्शक ने कहा, "फिल्म ज्यादा कुछ खास नहीं है, लेकिन वन टाइम वॉच है, लोग जाकर देख सकते हैं। सारा अली खान की एक्टिंग ज्यादा समझ में नहीं आई, लेकिन वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की एक्टिंग अच्छी थी। आयुष्मान तो अब ड्रीम बॉय हो गए हैं। म्यूजिक को जेनजी के हिसाब से बनाया गया है।" वहीं, एक और दर्शक ने फिल्म को सामाजिक संदेश देने वाला बताया।

उनका कहना है कि फिल्म देखने के लिए लोग अपने परिवार के साथ जा सकते हैं। यह एक बेहतरीन सामाजिक और मनोरंजक कॉमेडी फिल्म है, जो मनोरंजन के साथ-साथ बहुत जरूरी संदेश भी देती है। फिल्म में सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है। यह फिल्म हमें सिखाती है कि आंखों देखी हर बात पर तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए।

किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले सच्चाई की सही तरीके से जांच-पड़ताल कर लेनी चाहिए। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित बॉलीवुड सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' प्रयागराज (इलाहाबाद) की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां एक वन विभाग के अधिकारी (आयुष्मान खुराना) और उनकी पत्नी (वामिका गब्बी) के सामान्य वैवाहिक जीवन में हास्यपूर्ण और गलतफहमियां पैदा हो जाती है।

 

Tags: Ayushmann Khurrana , Rakul Preet Singh , Wamiqa Gabbi , Sara Ali Khan , Pati Patni Aur Woh Do , Review , Pati Patni Aur Woh Do Public Review , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD