Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ अजय गुप्ता ने हॉल गेट से लाहौरी गेट तक अंदरून सर्कुलर रोड के विकास कार्य का किया उद्घाटन

इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाए जाने से लोगों को मिलेगी सहूलत : डॉ अजय गुप्ता

Dr Ajay Gupta
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 17 Mar 2026

Last updated on: Mar 18, 2026, 14:06 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज हॉल गेट से लेकर लाहौरी गेट तक अंदरून सर्कुलर रोड के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के दोनों ओर सीवरेज चैंबर ठीक करवाए जाएंगे। जिससे बरसात होने पर इस सड़क पर पानी खड़ा नहीं रहेगा।

उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइले लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाए जाने से लोगो को सहूलत मिलेगी। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सहूलत के लिए केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के हॉलगेट, लौहगढ़ के बाहर , गेट खजाना के बाहर और टुंडातालाब इलाके में बढ़िया टॉयलेट सेट का निर्माण करवा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इन बढ़िया टॉयलेट सेटो को लोगों के लिए शुरू करवा दिया जाएगा। हॉल गेट क्षेत्र से विकास कार्यों का उद्घाटन करने के उपरांत विधायक डॉ गुप्ता ने इन क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी सुना। मौके पर ही विधायक डॉ गुप्ता ने अधिकारियों को पहल के आधार पर इन समस्याओं को हल करने के दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वार्ड इंचार्ज विशाल गिल, राहुल मट्टू, रामकुमार, सुरजीत सिंह, सुदेश कुमार, नगर निगम के अधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

 

Tags: Dr Ajay Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD