Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

पिनाराई विजयन ने विश्व कप विजेता संजू सैमसन को सम्मानित किया

Sanju Samson
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Mar 2026

Last updated on: Mar 17, 2026, 17:50 IST

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को सम्मानित किया, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की खिताबी जीत के नायक रहे थे। सीएम पिनाराई विजयन ने सोमवार (16 मार्च) को अपने सरकारी आवास 'क्लिफ हाउस' में संजू सैमसन को आमंत्रित किया था। संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 5 मैच खेले, जिसमें 80.25 की औसत के साथ 321 रन बनाए। 

वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे। सैमसन ने नामीबिया के खिलाफ 22 रन और जिम्बाब्वे के विरुद्ध 24 रन की पारी खेली। इसके बाद उनके प्लेइंग इलेवन में खेलने पर सवाल खड़े होने लगे, लेकिन संजू ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध निर्णायक सुपर-8 मैच में नाबाद 97 रन की पारी खेलकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया।

सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली और भारत की जीत के हीरो बने। उनकी इस पारी के साथ भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू ने 89 रन बनाकर भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। इस समारोह में 31 वर्षीय संजू पारंपरिक पोशाक पहनकर आए थे, उन्हें मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एक यादगार तोहफा दिया, जिस पर लिखा था, "हम संजू विश्वनाथ सैमसन को सलाम करते हैं।" 

इस यादगार तोहफे में टूर्नामेंट के नॉकआउट दौर में संजू की अहम पारियों (97*, 89, 89) का जिक्र है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सीएम विजयन ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "कल (सोमवार) क्लिफ हाउस में भारत के गौरव और केरल के अपने खिलाड़ी, संजू सैमसन की मेजबानी करके मुझे बहुत खुशी हुई। मैंने उन तक केरल के लोगों का गहरा प्यार और खुशी पहुंचाई।

उम्मीद है कि वे अपनी हाल की उपलब्धियों से ताकत हासिल करेंगे और नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे। उन्हें मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" विश्व कप खिताब जीतने के बाद संजू सैमसन अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारियों में जुट गए हैं, जहां इस सीजन में वह टूर्नामेंट की पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ अपना डेब्यू करेंगे।

 

Tags: Sanju Samson

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD