Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग

 

न्यूजीलैंड सीरीज के बाद मैं पूरी तरह टूट गया था, लेकिन ईश्वर की कुछ और ही योजना थी : संजू सैमसन

Sanju Samson, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, T20 World Cup Final, ICC Mens T20 World Cup Final, India, New Zealand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 08 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 15:29 IST

भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने में संजू सैमसन का अहम योगदान रहा, जिन्होंने टूर्नामेंट के अंतिम तीन मुकाबलों में 97*, 89 और 89 रन की पारी खेली। सैमसन ने इस टूर्नामेंट में 80.25 की औसत के साथ 321 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया। रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मैच में भारत ने 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई।

खिताबी जीत के बाद संजू सैमसन ने कहा, "यह किसी सपने जैसा लग रहा है। मैं बहुत खुश और आभारी हूं। मेरे पास शब्द नहीं हैं, भावनाएं भी व्यक्त नहीं कर पा रहा हूं।"अपने तीन अर्धशतकों के बारे में सैमसन ने कहा, "सच कहूं तो इसकी शुरुआत एक-दो साल पहले हो गई थी। जब मैं टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में था, लेकिन मुझे खेलने का मौका नहीं मिला, तब से मैं लगातार इसकी कल्पना करता रहा और मेहनत करता रहा।

मैं ठीक वही करना चाहता था जो आज कर पाया हूं।" जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध टी20 सीरीज में संजू सैमसन ने बल्लेबाज से काफी निराश किया था। वह पांच मुकाबलों में सिर्फ 46 रन बना सके थे। उन्होंने कहा, "न्यूजीलैंड सीरीज के बाद मैं पूरी तरह टूट गया था। मेरे सपने जैसे बिखर गए थे और मैं सोच रहा था कि अब क्या करूं, लेकिन ईश्वर की कुछ और ही योजना थी।

शायद बड़े सपने देखने की हिम्मत करने का मुझे इनाम मिला है।" खराब फॉर्म के बीच संजू को दिग्गज खिलाड़ियों ने सपोर्ट किया, जिसका खुलासा उन्होंने वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद किया है। संजू ने कहा, "कई पूर्व खिलाड़ियों ने मुझसे संपर्क किया और मेरी मदद करने की कोशिश की। पिछले कुछ महीनों से मैं लगातार सचिन तेंदुलकर सर के संपर्क में था। 

मैंने उनसे खुद संपर्क किया और उनसे लंबी-लंबी बातचीत हुई। उनके जैसे महान खिलाड़ी से मार्गदर्शन मिलना इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है? जिन्होंने भी मेरा साथ दिया, मैं उन सभी का बहुत आभारी हूं।"

 

Tags: Sanju Samson , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , T20 World Cup Final , ICC Mens T20 World Cup Final , India , New Zealand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD