Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

आईपीएल 2026 : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन का तूफान, 8 विकेट से चेन्नई सुपर किंग्स की शानदार जीत

Sanju Samson, Sports, News, Cricket, IPL, IPL 2026, Chennai Super Kings, CSK, Delhi Capitals, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 May 2026

Last updated on: May 06, 2026, 13:56 IST

संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा के बीच अटूट शतकीय साझेदारी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 48वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसे जीतकर सीएसके ने प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखा है।

चेन्नई सुपर किंग्स 10 में से 5 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर बनी हुई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 10 में से 6 मैच गंवा दिए हैं। यह टीम फिलहाल सातवें स्थान पर है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। इस टीम को पथुम निसांका और केएल राहुल (12) की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई।

दोनों खिलाड़ियों ने 4 ओवरों में 29 रन जोड़े। पथुम 15 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 19 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। आलम ये रहा कि टीम ने 69 के स्कोर तक 5 विकेट खो दिए थे। यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने समीर रिजवी के साथ छठे विकेट के लिए 47 गेंदों में 65 रन की साझेदारी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

स्टब्स 31 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि समीर रिजवी ने 24 गेंदों में 4 छक्कों के साथ 40 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से नूर अहमद ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, अकील हुसैन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह और जेमी ओवरटन ने 1-1 विकेट हासिल किया। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 17.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

3.5 ओवर में टीम को कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (6) के रूप में पहला झटका लगा। 6.3 ओवर में उर्विल पटेल (1) स्टंप आउट हुए। टीम ने 45 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने कार्तिक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 114 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई।

सैमसन 52 गेंदों में 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 87 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कार्तिक ने 31 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। मेजबान टीम के लिए अक्षर पटेल और लुंगी एनगिडी ने 1-1 विकेट निकाला।

 

Tags: Sanju Samson , Sports , News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Chennai Super Kings , CSK , Delhi Capitals , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD