Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आप सरकार ने 4 सालों में सभी वादों को किया पूरा – हरचंद सिंह बरसट

कहा - पंजाब सरकार की लोक हितैषी नीतियों से लोग बहुत खुश

Harchand Singh Barsat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 17 Mar 2026

Last updated on: Mar 17, 2026, 16:32 IST

आम आदमी पार्टी, पंजाब के राज्य महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के 4 साल पूरे हो गए हैं और इन 4 सालों के दौरान आम आदमी पार्टी की सरकार ने सभी वादे पूरे किए हैं, जो आप सरकार की राज्य के सर्वपक्षीय विकास और लोगों की भलाई की वचनबद्धता को दर्शाता है। 

सत्ता में आते ही आप सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, रोजगार, किसानी समेत हर क्षेत्र में मिसाली कार्य करके दिखाए हैं। सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की नुहार बदलकर लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं, जिससे लोग बहुत खुश हैं।

स. बरसट ने आगे कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार की ओर से जहां लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं, वहीं नौजवानों को बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। 4 सालों में 65 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जिससे नौजवानों में विश्वास बढ़ा है और सरकार के प्रति़ भरोसा मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से महिलाओं को मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना का तोहफा दिया गया है, जिसके तहत महिलाओं को 1000 रुपये प्रति़ महीना और अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित महिलाओं को 1500 रुपये प्रति़ महीना उनके बैंक खातों में प्राप्त होंगे। इसके अलावा महिलाओं को मुफ्त बस सफर की सुविधा दी जा रही है। 

चेयरमैन ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए मिसाली कार्य किए गए हैं। इसके लिए जहां 881 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किये गये हैं, वहीं मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत राज्य के 65 लाख परिवारों के लिए वार्षिक 10 लाख रुपये तक के मुफ्त और कैशलेस इलाज की सुविधा है। 

पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों की नुहार बदली गई है और विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा मिल रही है। सरकारी स्कूल अब प्राइवेट स्कूलों से मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है, जिससे करीब 90 प्रतिशत घरों के बिजली के बिल जीरो आते हैं। 

इसके अतिरिक्त किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली मिल रही है। खेतों को नहरों का पानी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्गों को धार्मिक स्थानों के दर्शन मुफ्त करवाए जा रहे हैं। 

नौजवानों को खेलों से जोड़ने के लिए जहां विभिन्न खेल मुकाबले करवाए जा रहे हैं, वहीं राज्य भर में करीब 3000 आधुनिक खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। राज्य की ग्रामीण लिंक सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा फोर्स स्थापित की गई है, जिससे हादसों में होने वाली मौतों में लगभग 50 प्रतिशत कमी आई है और सड़क हादसों के दौरान जख्मी होने वाले 47 हजार से अधिक लोगों की जानें बचाई गई हैं। 

पंजाब में नई इंडस्ट्री लगाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। स. बरसट ने कहा कि आम आदमी पार्टी का मुख्य उदेश्य सिर्फ और सिर्फ विकास है और इसके तहत ही प्रदेश में युद्ध स्तर पर विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया जा रहा है।

 

Tags: Harchand Singh Barsat , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD