Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता पद के लिए योग्य नहीं, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए : गिरिराज सिंह

Giriraj Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Mar 2026

Last updated on: Mar 17, 2026, 15:48 IST

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कुछ विधायकों ने राहुल गांधी के नेतृत्व को नकार दिया है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि राहुल गांधी को पहले अपना घर संभालना चाहिए। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव अब विपक्ष के नेता पद के लिए योग्य नहीं हैं और उन्हें खुद इस्तीफा दे देना चाहिए।

जनता के बाद अब उनके पार्टी के लोगों को ही उन पर विश्वास नहीं रह गया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "हमने आज से यह तय किया है कि तारीख के अनुसार कांग्रेस ने देश के साथ क्या अच्छा किया, क्या बुरा किया, उससे देश की नीतियां कैसे प्रभावित हुईं और कैसे हम विकसित भारत नहीं बन पाए। यह सब मैं 365 दिन एक्स पर पोस्ट करूंगा।

उन्होंने कहा कि संसद में, संसद के बाहर यह पता होना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा काम किया है और हम विकसित भारत 2047 बनने की प्रक्रिया में हैं। हम आज चौथी अर्थव्यवस्था हैं। जब हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, तो उसमें जो एक बाधा है, युवाओं, किसानों को भड़काना, जितनी भी संवैधानिक संस्थाएं हैं, उन पर जो हमले हो रहे हैं, उनको जनता को बताना और याद दिलाना कि कांग्रेस ने सच में घटिया काम किया है और वह जनता को गुमराह कर रही है। यही मेरा मकसद है।"

भाजपा सांसद शशांक मणि ने कहा, "इस संसद सत्र में जिस तरह का कोलाहल विपक्ष मचा रहा था, इसके विरोध में जब लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों को निलंबित किया, तो उससे सांसदों में एक संदेश गया कि छोटे-छोटे मुद्दे को लेकर वेल में आ जाना, सबसे बड़ी सदन को स्थगित करने के लिए नारेबाजी करना है। यह सब निंदनीय है और इस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कल जो आम सहमति बनी है, वह पूरे देश के लिए बहुत अच्छी है। अनावश्यक नारेबाजी यहां नहीं होनी चाहिए।" केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने विधानसभा चुनाव में उन्हें उचित स्थान पर पहुंचाया है और अब वे जो भी बयान दें, उसका असर नहीं पड़ेगा। तेजस्वी यादव को अपना घर संभालना चाहिए, जो वे नहीं कर पा रहे हैं। दूसरे लोगों पर आरोप लगाना ठीक नहीं है।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD