Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में राष्ट्रीय किसान मेले की शुरुआत

Shahnawaz Hussain
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 16 Mar 2026

Last updated on: Mar 17, 2026, 12:54 IST

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में आज तीन दिवसीय राष्ट्रीय किसान मेला 2026 का भव्य शुभारम्भ हुआ। 16 से 18 मार्च तक आयोजित होने वाले इस मेले का मुख्य विषय “दलहन एवं तिलहन उत्पादन में वृद्धि द्वारा पोषण एवं खाद्य सुरक्षा” रखा गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, कृषि वैज्ञानिक, कृषि उद्यमी तथा कृषि क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोग उपस्थित हुए।

मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर “डिजिटल एग्रीकल्चर” विषयक सेमिनार का उद्घाटन किया गया तथा मेले का औपचारिक प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसमें विश्वविद्यालय के अनुसंधान एवं प्रसार कार्यों की जानकारी दी गई। इसके बाद विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा विश्वविद्यालय गीत प्रस्तुत किया गया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने मेले का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय किसानों के हित में निरंतर उत्कृष्ट और अभूतपूर्व कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के किसान मेले से किसानों को नई तकनीक, उन्नत किस्मों और आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी मिलती है, जिससे उनकी आय में वृद्धि संभव है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सदस्य विधान परिषद अनामिका सिंह ने अपने ओजस्वी संबोधन से किसानों में उत्साह का संचार किया।

उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय किसानों और कृषि विकास के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे नई तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर अपनी कृषि को अधिक लाभकारी बनाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में दलहनी एवं तिलहनी फसलों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि देश और राज्य में पोषण सुरक्षा तथा खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दलहन और तिलहन का उत्पादन बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। कुलपति ने बताया कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय में वर्तमान में दलहनी फसलों से संबंधित 18 परियोजनाएं तथा तिलहनी फसलों से संबंधित 24 परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने आगे बताया कि तीसी (अलसी) के क्षेत्र में बिहार कृषि विश्वविद्यालय ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय द्वारा अब तक तीसी की पांच उन्नत किस्में विकसित की जा चुकी हैं और देश में उत्पादित कुल नाभिकीय बीज का लगभग 22 प्रतिशत अकेले बिहार कृषि विश्वविद्यालय द्वारा उत्पादित किया जाता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य किसानों तक उन्नत तकनीक और बेहतर बीज पहुंचाकर उनकी आय में वृद्धि करना है।

राष्ट्रीय किसान मेले में इस वर्ष किसानों के लिए विशेष आकर्षण के रूप में 150 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें विभिन्न कृषि संस्थानों, निजी कंपनियों, स्वयं सहायता समूहों और उद्यमियों द्वारा उन्नत कृषि तकनीकों, कृषि यंत्रों, बीजों तथा कृषि आधारित उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। मेले का मुख्य आकर्षण उद्यम एवं पुष्प प्रदर्शनी तथा नवाचारी पवेलियन है, जहां कृषि के क्षेत्र में नई तकनीकों, स्टार्टअप्स और नवाचारों को प्रदर्शित किया गया है।

इसके अतिरिक्त किसानों को प्रशिक्षण, परामर्श तथा आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में किसानों के लिए विभिन्न तकनीकी सत्र, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कृषि विशेषज्ञों से संवाद तथा उन्नत तकनीकों का प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आशा व्यक्त की है कि यह किसान मेला किसानों के लिए ज्ञान, तकनीक और नवाचार का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा तथा राज्य में कृषि के समग्र विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।

 

Tags: Shahnawaz Hussain , Syed Shahnawaz Hussain , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD