Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ ‘आप’ का हल्ला बोल

आप विधायकों ने एलपीजी सप्लाई और बढ़ रही कीमतों के खिलाफ विधानसभा के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

Kuldeep Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Mar 2026

Last updated on: Mar 17, 2026, 09:17 IST

देश भर में एलपीजी की भारी किल्लत और आसमान छूती कीमतों को लेकर आज आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के विधायकों ने केंद्र की भाजपा की मोदी सरकार के खिलाफ विधानसभा सत्र के दौरान सदन के बाहर जमकर नारेबाजी की और इस संकट को "सरकारी कुप्रबंधन" करार दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गलत विदेश नीतियों के कारण आज देश का आम नागरिक भुगत रहा है। इज़राइल और अमेरिका का साथ देने की होड़ में केंद्र ने देश के हितों को ताक पर रख दिया है, जिससे तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। जब तक सिलेंडर की कीमत कम नहीं होती और सप्लाई सुचारू नहीं होती, आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक शांति से नहीं बैठेगी।

पार्टी के कार्यकारी प्रधान अमन शेर सिंह शेरी कलसी ने मोदी कैबिनेट के मंत्रियों को ज़मीनी हकीकत दिखाई। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि भाजपा के मंत्री और नेता एसी कमरों में बैठकर झूठ बोल रहे हैं कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है। अगर असलियत देखनी है तो लंबी-लंबी लाइनें देखिए जहां लोग घंटों भूखे-प्यासे खड़े हैं।

आज हालत यह है कि घरों में चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं और जिन घरों में शादियां हैं, वहां रोटियां नहीं बन रही हैं। मोदी सरकार की बेपरवाही ने गरीबों की थाली से निवाला छीन लिया है। आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही गैस सप्लाई नॉर्मल नहीं हुई तो भाजपा के प्रवक्ताओं और मंत्रियों का पूरे देश में घेराव किया जाएगा।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Shery Kalsi , Amansher Singh Shery Kalsi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD