Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

टैलेंट शो से करियर शुरू करने वाली जेसी बकले के सिर सजा ऑस्कर का ताज

Hollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Mar 2026

Last updated on: Mar 16, 2026, 15:10 IST

आयरिश अभिनेत्री जेसी बकले ने अपनी शानदार बहुमुखी प्रतिभा, बोल्ड अभिनय और गायन से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई है। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'हैमनेट' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। यह अभिनेत्री का पहला ऑस्कर अवॉर्ड है, जो इस श्रेणी में जीतने वाली पहली आयरिश अभिनेत्री बनी है।

जेसी बकले ने फिल्म में विलियम शेक्सपियर की पत्नी एग्नेस का किरदार निभाया है। 'हैमनेट' क्लोई झाओ द्वारा निर्देशित एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जो मैगी ओ'फारेल के उपन्यास पर आधारित है। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर (पॉल मेस्कल) और उनकी पत्नी एग्नेस हैथवे (जेसी बकले) के जीवन पर केंद्रित है, जो अपने 11 वर्षीय बेटे हैमनेट की असामयिक मृत्यु के बाद गहरे शोक और पारिवारिक उथल-पुथल से गुजरते हैं।

दर्शकों और आलोचकों ने फिल्म में जेसी की परफॉर्मेंस ने सभी के दिल को छुआ। इस अभिनय में भावनाओं पर काबू और गहराई की जरूरत थी, जो कि किरदार के अंदरूनी संघर्ष और हिम्मत को दिखाता है। फिल्म का ज्यादातर भावनात्मक भार उनके अभिनय पर निर्भर था। अवॉर्ड जीतने के बाद अभिनेत्री बहुत भावुक नजर आईं। वह स्टेज की तरफ जाते-जाते रो पड़ीं।

अपने आंसुओं को छुपाते हुए जेसी ने गेस्ट को संबोधित किया और अपनी टीम के लिए आभार जताया। क्लोई झाओ द्वारा निर्देशित फिल्म 'हैमनेट' ने कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं, जिसमें 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर-ड्रामा शामिल है। साथ ही, इसने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का पीपल्स चॉइस अवॉर्ड और 79वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार में उत्कृष्ट ब्रिटिश फिल्म का पुरस्कार भी जीता है।

जेसी बकले ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में की थी। दरअसल, उन्हें सबसे पहले बीबीसी के टैलेंट शो 'आईड डू एनीथिंग' में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने रंगमंच से लेकर फिल्मों तक का सफर तय किया। अभिनेत्री को अब तक 'वाइल्ड रोज' (2018), 'चेर्नोबिल' (2019), 'आई एम थिंकिंग ऑफ एंडिंग थिंग्स' (2020), और 'द लॉस्ट डॉटर' (2021) में उनकी भूमिकाओं के लिए सराहा गया।

इसी के साथ ही, अपने बेहतरीन काम के लिए जेसी को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। साल 2022 में, उन्होंने 'वाइल्ड रोज' के लिए बाफ्टा पुरस्कार जीता और 'द लॉस्ट डॉटर' के लिए ऑस्कर नामांकन प्राप्त किया था। हालांकि, उस दौरान वह ऑस्कर के लिए चूक गई थी।

 

Tags: Hollywood , Actress , Los Angeles , Oscars , Oscars 2026 , Oscars Awards , Jessie Buckley , Hamnet , 98th Academy Awards

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD