Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर समिट – 2026, सत्र: स्टील और रोलिंग मिल्स

पंजाब है निवेश के लिए सर्वोत्तम गंतव्य : बरिंदर कुमार गोयल

Barinder Kumar Goel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/एस.ए.एस. नगर , 14 Mar 2026

Last updated on: Mar 15, 2026, 12:48 IST

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर समिट (पीपीआईएस) – 2026 के दूसरे दिन प्लाक्शा विश्वविद्यालय में आयोजित स्टील और रोलिंग मिल्स सत्र में चर्चा का मुख्य केंद्र यह रहा कि पंजाब की अपार संभावनाओं का उपयोग कैसे किया जाए ताकि इसे उत्तर भारत का स्पेशलिटी स्टील हब बनाया जा सके। जल संसाधन, खनन और भूविज्ञान मंत्री ने पंजाब में उद्योग और व्यवसाय मित्रवत पारिस्थितिकी तंत्र पर ध्यान केंद्रित किया।

मंत्री ने कहा, "आप जो आवश्यकता बताएंगे, हम उसे पूरा करेंगे", और यह भी जोड़ा कि पिछले चार वर्षों में राज्य में 1.55 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है। इसके अलावा, राज्य कई देशों को साइकिल, फार्मास्यूटिकल्स, बिस्कुट, बासमती चावल और अन्य उत्पादों का निर्यात करता है। ऊन के बने वस्त्र, साइकिल, हैंड टूल्स और ट्रैक्टर निर्माण जैसी सभी चीज़ें पंजाब में उपलब्ध हैं, जो इसे निवेश के लिए सर्वोत्तम गंतव्य बनाती हैं।

अपने प्रस्तुती में पंजाब की प्रमुख सचिव (रोजगार सृजन) अलकानंदा दयाल ने नए औद्योगिक नीति में उद्योगों को मिलने वाले विभिन्न प्रोत्साहनों को उजागर किया, जैसे कि:

500 करोड़ रुपये निवेश करने वाली मेगा यूनिट कस्टमाइज्ड पैकेज के लिए पात्र

ग्रीन कैटेगरी उद्योगों को नियमित निरीक्षण से छूट

बिजली शुल्क में छूट के लिए स्वीकृति सात दिनों में

सिंगल एंट्री – सिंगल एग्जिट डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जिसमें मंजूरी 45 दिनों में दी जाती है

सचिव, निवेश प्रमोशन , उद्योग एवं वाणिज्य, गुरकीरत किरपाल सिंह ने औद्योगिक इकाइयों द्वारा पर्यावरण-अनुकूल और हरित ऊर्जा को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया, क्योंकि यह वैश्विक प्रवृत्ति है। टाटा स्टील्स के चीफ कॉर्पोरेट अफेयर्स, मनीष मिश्रा ने पर्यावरण-अनुकूल लो-कार्बन स्टील उत्पादन के लिए कुशल स्क्रैप इकोसिस्टम बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। टीके स्टील्स के सीईओ, लोकेश जैन, ने पंजाब सरकार के बिजनेस इकोसिस्टम की सराहना करते हुए उद्योग के छोटे उदमियों के लिए तकनीकी उन्नयन पर जोर दिया।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Investors Summit , Progressive Punjab Investors Summit 2026 , Progressive Punjab Investor Summit , PPIS , Invest Punjab , Punjab Investors Summit , PPIS 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD